हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपके मूड को रिफ्रेश

Lemon Mint Drink: दशहरा की मस्ती के बाद अगर आप सुस्ती महसूस कर रहे हैं तो सुबह एक गिलास नींबू-पुदीने की ड्रिंक पी सकते हैं. इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
नींबू-पुदीने की यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और थकान दूर करती है. Image Credit- Magnific

दशहरा पर लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताया होगा और खूब मस्ती भी की होगी. हालांकि, फेस्टिवल की भागदौड़, देर रात तक जागने और खाने-पीने में बदलाव होने को वजह से अगले दिन थकान और सुस्ती जरूर महसूस होती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है. अगर भी दशहरा के बाद सुस्ती महसूस कर रहे हैं तो अपने दिन की शुरुआत नींबू और पुदीने की ड्रिंक से करें. खास बात यह है कि आप इस ड्रिंक को घर पर आसानी से बना सकते हैं. बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्लासिक गुजराती खिचड़ी? जानिए बनाने का आसान तरीका

नींबू-पुदीने की ड्रिंक कैसे बनाएं?

शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और थकान दूर करती है. 

विज्ञापन

सामग्री

  • पानी- 1 गिलास 
  • नींबू- आधा 
  • पुदीने की पत्तियां- 4
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • बर्फ के कुछ टुकड़े 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. 
  • अब एक गिलास पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं और इसमें पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ा सा काला नमक मिला सकते हैं और फिर कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि पुदीने का स्वाद पानी में अच्छी तरह घुल जाए. 
  • बस आपकी रिफ्रेशिंग नींबू-पुदीने की ड्रिंक तैयार है, जिसे तुरंत सर्व किया जा सकता है. नींबू और पुदीने का फ्रेश स्वाद आपको तरोताजा महसूस करा सकता है. 
  • हालांकि, अगर सुस्ती की वजह नींद की कमी है तो सिर्फ ड्रिंक पीने से समस्या दूर नहीं होगी. अगर आप चाहें तो इसमें चीनी भी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- असली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola