Leftover Kulfi Recipe: रात में अक्सर खाने के बाद चावल बच जाते हैं और दोबारा खाने का मन नहीं करता। ऐसे में हमारे समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. अगर आप भी बचे हुए चावल को लेकर परेशान हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. आप दूध और चीनी के मदद से चावल को यूज कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आप चावल के मदद से घर पर मिनटों में तैयार कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ
कुल्फी बनाने की रेसिपी
सामग्री
- पके चावल- 1 कप
- फुल क्रीम दूध- 500 मिली
- चीनी- स्वादानुसार
- कंडेंस्ड मिल्क- 2 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के हिसाब से
- कुल्फी मोल्ड या छोटे कप
- फ्लेवर के लिए
- चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर
- आम का पल्प या मैंगो क्रश
विधि
- सबसे पहले कुल्फी का बेस तैयार करना होगा. इसके लिए एक मिक्सर में बचे हुए चावल और थोड़ा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
- इसके बाद एक पैन में दूध डालें और चावल का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डाल दें.
- इसे लगातार चलाते रहें और जब मिश्रण तले लगे तो इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
- आपका बेस तैयार है. अब कुल्फी बेस के आधे हिस्से में चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर मिला दें.
- बाकी बचे बेस में आम का पल्प या मैंगो क्रश डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसे कुल्फी स्टैंड में डालें और फ्रिज में रखकर कुल्फी जमने दें. हल्का-सा पानी में डुबोकर निकालें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बिजली भी हो जाए महंगी, उससे पहले जान लें ये 5 काम की बातें, महंगाई के बोझ से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
19 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines