बिजली भी हो जाए महंगी, उससे पहले जान लें ये 5 काम की बातें, महंगाई के बोझ से मिलेगी राहत

मिडिल ईस्ट संकट का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा है, भारत भी इससे अछूता नहीं है. ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद से दुनिया उर्जा संकट का सामना कर रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उन सामानों के सीमित इस्तेमाल की अपील की जिसे विदेशों से आयात किया जाता है. पीएम की अपील के बाद से दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनसी महंगी हो चुकी है.

AC bill saving tips
1 / 9

मिडिल ईस्ट संकट का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा है, भारत भी इससे अछूता नहीं है. ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद से दुनिया उर्जा संकट का सामना कर रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उन सामानों के सीमित इस्तेमाल की अपील की जिसे विदेशों से आयात किया जाता है. पीएम की अपील के बाद से दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनसी महंगी हो चुकी है.

विज्ञापन

पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी की अपील2 / 9

महंगाई के इस दौर में अब पीएम मोदी की अपील की बाद लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुख कर रहे हैं. इस बीच गर्मियों में बिजली का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले टाइम में बिजली की खपत अधिक होने वाली है और सरकार इस पर भी बड़ा एक्शन ले सकती है.

विज्ञापन

बिजली महंगी होगी या नहीं?

बिजली महंगी होगी या नहीं?3 / 9

बिजली महंगी होगी या नहीं, वो तो भविष्य की बात है, लेकिन ऐसा होने से पहले आज हम आपको पांच बड़े काम की बात बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी बिजली का बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. ये ट्रिक्स गर्मियों में काफी ज्यादा काम आने वाली है, क्योंकि इसी दौरान हर घर में बिजली ज्यादा खर्च होती है.

1. AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें

1. AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें4 / 9

ज्यादातर लोग तेज ठंडक के चक्कर में एसी का तापमान 16-18 डिग्री तक कर देते हैं, जो ऊर्जा की दृष्टि से बेहद नुकसानदायक है. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार 24 डिग्री सेल्सियस इंसान के लिए सबसे आरामदायक तापमान है. हर एक डिग्री बढ़ाने पर लगभग 6 प्रतिशत बिजली बचाई जा सकती है. अगर पूरा परिवार इस आदत को अपनाए तो महीने के अंत में बिल में सैकड़ों रुपये की बचत आसानी से हो सकती है.

विज्ञापन

2. AC के साथ पंखे का इस्तेमाल

2. AC के साथ पंखे का इस्तेमाल5 / 9

एसी चलाते समय छत वाले पंखे को धीमी गति पर चलाने से कमरे की ठंडी हवा पूरे स्थान पर समान रूप से फैलती है. इससे कंप्रेसर पर बोझ कम पड़ता है और कमरे जल्दी ठंडा हो जाता है. पंखा बहुत कम बिजली खाता है लेकिन AC पर बोझ कम करता है.

3. पुराने बल्बों को LED से बदलें

3. पुराने बल्बों को LED से बदलें6 / 9

पुराने इनकैंडेसेंट बल्ब या CFL अभी भी कई घरों में इस्तेमाल हो रहे हैं, जो बिजली की काफी बर्बादी करते हैं. LED बल्ब न सिर्फ 80 प्रतिशत तक कम बिजली खपत करते हैं बल्कि कम गर्मी भी निकालते हैं, जिससे कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है. एक बार निवेश करने पर ये लंबे समय तक चलते हैं और रखरखाव का खर्च भी लगभग शून्य होता है.

विज्ञापन

4. उपकरणों को स्टैंडबाय मोड पर न छोड़ें

4. उपकरणों को स्टैंडबाय मोड पर न छोड़ें7 / 9

टीवी, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन या कंप्यूटर को स्टैंडबाय में छोड़ देने से बिजली की खपत लगातार होती रहती है. कई उपकरणों में स्टैंडबाय मोड में भी 5-10 प्रतिशत बिजली खर्च हो जाती है. इस्तेमाल के तुरंत बाद इन्हें पूरी तरह बंद कर दें या पावर सॉकेट से निकाल लें. यह आदत अपनाने से साल भर में सैकड़ों यूनिट बिजली बचाई जा सकती है.

5. वेंटिलेशन और पर्दों का सही इस्तेमाल

5. वेंटिलेशन और पर्दों का सही इस्तेमाल8 / 9

दिन में तेज धूप के समय मोटे पर्दे बंद रखें ताकि गर्मी अंदर न आए. शाम को खिड़कियां खोलकर प्राकृतिक हवा आने दें. एसी चलाते समय दरवाजे-खिड़कियों के गैप को डोर सील या वेदर स्ट्रिपिंग से बंद कर दें, जिससे ठंडी हवा बाहर न भागे. इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की बचत होती है.

विज्ञापन

बोनस- AC के फिल्टर नियमित साफ करें

बोनस- AC के फिल्टर नियमित साफ करें9 / 9

धूल भरे फिल्टर वाले एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. हर 15-20 दिन में फिल्टर साफ करने से AC की कूलिंग क्षमता बनी रहती है और बिजली की बचत होती है. कई एक्सपर्ट्स के अनुसार साफ फिल्टर वाले एसी 10-15 प्रतिशत तक कम बिजली खपत करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन