Leftover Rice Kulfi: बचे हुए चावलों से बनाएं 2 फ्लेवर वाली मलाईदार कुल्फी, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Rice Kulfi Recipe: अगर आप भी हर बार बचे हुए चावल फेंक देते हैं तो इस बार फ्लेवर वाली कुल्फी बनाकर देखें. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि घर में सभी को बहुत पसंद आएगा. 

Leftover Kulfi Recipe

कुल्फी बनाने की रेसिपी. Image Credit- News24

Leftover Kulfi Recipe: रात में अक्सर खाने के बाद चावल बच जाते हैं और दोबारा खाने का मन नहीं करता। ऐसे में हमारे समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. अगर आप भी बचे हुए चावल को लेकर परेशान हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. आप दूध और चीनी के मदद से चावल को यूज कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आप चावल के मदद से घर पर मिनटों में तैयार कर सकती हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्फी बनाने की रेसिपी 

सामग्री

  • पके चावल- 1 कप 
  • फुल क्रीम दूध- 500 मिली
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • कंडेंस्ड मिल्क- 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के हिसाब से 
  • कुल्फी मोल्ड या छोटे कप
  • फ्लेवर के लिए
  • चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर
  • आम का पल्प या मैंगो क्रश

विधि

  • सबसे पहले कुल्फी का बेस तैयार करना होगा. इसके लिए एक मिक्सर में बचे हुए चावल और थोड़ा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें. 
  • इसके बाद एक पैन में दूध डालें और चावल का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं. 
  • जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डाल दें. 
  • इसे लगातार चलाते रहें और जब मिश्रण तले लगे तो इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. 
  • आपका बेस तैयार है. अब कुल्फी बेस के आधे हिस्से में चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर मिला दें. 
  • बाकी बचे बेस में आम का पल्प या मैंगो क्रश डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब इसे कुल्फी स्टैंड में डालें और फ्रिज में रखकर कुल्फी जमने दें. हल्का-सा पानी में डुबोकर निकालें और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बिजली भी हो जाए महंगी, उससे पहले जान लें ये 5 काम की बातें, महंगाई के बोझ से मिलेगी राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ