Bachi Hui Idli Ke Pakore: घर में अक्सर ऐसा होता है कि इडली बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इसे फेंक देते हैं या फिर दोबारा गर्म करके खाते हैं, लेकिन अब आप बची हुई इडली से एक नया और मजेदार नाश्ता तैयार कर सकते हैं. इडली के पकौड़े ना सिर्फ आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे.
इसे भी पढ़ें- इन 6 चीजों को ऐसे करें फर्मेंटेड, दोगुना हो जाएगा स्वाद और डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त
इडली के पकौड़े कैसे बनाएं?
सामग्री
- बेसन- 1 कप
- बची हुई इडली- 5
- चावल का आटा- 2 चम्मच (क्रिस्पी बनाने के लिए)
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
- पानी- घोल बनाने के लिए
- तेल- तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले बची हुई इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हें क्यूब्स या स्लाइस में काट लें.
- एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, नमक, हरी मिर्च और धनिया डालें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें और गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
- तेल सही तरह से गर्म होना चाहिए, तभी पकौड़े कुरकुरे बनेंगे. अब इडली के टुकड़ों को तैयार बैटर में डुबोएं ताकि वे अच्छी तरह कोट हो जाएं.
- बैटर में लिपटी इडली को धीरे-धीरे गर्म तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इस दौरान बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें.
- जब पकौड़े कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं तो इन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि तेल निकल जाए. अब इसे आप हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा चावल का पानी, पेट के लिए है फायदेमंद और स्किन होगी चमकदार
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines