इन 6 चीजों को ऐसे करें फर्मेंटेड, दोगुना हो जाएगा स्वाद और डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त

भारत में कई लोगों को अक्सर पेट की शिकायत होती है. जिसमें पेट फूलना, ब्लोटिंग होना, बदहजमी या फिर गैस बनना शामिल है. लोग इसके इलाज के लिए कई तरह की मेडिसिन लेते हैं लेकिन उसका कोई फर्क नहीं पड़ता है. इन दिक्कतों का असली कारण ये है कि आपके पेट में 'गुड बैक्टीरिया' की कमी है. अगर आपको भी इनमें से कोई समस्या है या फिर आप इन समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें लेने से इस तरह की तमाम दिक्कतें आपसे दूर रहेंगी.

6 supercharged fermented foods
1 / 7

विज्ञापन

सादी पत्तागोभी से बनी सॉरक्रॉट या किमची

सादी पत्तागोभी से बनी सॉरक्रॉट या किमची2 / 7

आपने अक्सर लोगों को फर्मेंटेशन करते जरूर देखा होगा. इसमें कई तरह की रेसिपी शामिल हैं. इनमें से एक है कच्ची या उबली हुई पत्तागोभी जो खाने में तो बहुत सादी लगती है, लेकिन जब आप इसे नमक के साथ एक जार में फर्मेंट होने के लिए रख देते हैं तो यह 'सॉरक्रॉट' या 'किमची' में बदल जाती है. फर्मेंट होने के बाद इसका स्वाद क्रंची, खट्टा और बेहद तीखा हो जाता है. बर्गर या सैंडविच में इसे डालने से स्वाग दोगुना हो जाता है और यह आंतों की भी सफाई करता है.

विज्ञापन

नॉर्मल चाय की पत्ती से बनी फिजी 'कोम्बुचा'

नॉर्मल चाय की पत्ती से बनी फिजी 'कोम्बुचा'3 / 7

हम रोज दूध वाली या फिर काली चाय पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी फर्मेंटेड चाय ट्राय की है? नॉर्मल काली या फिर हरी चाय में थोड़ी चीनी और स्कोबी डालकर जब इसे फर्मेंट किया जाता है तो यह कोम्बुचा नाम की एक शानदार ड्रिंक बन जाती है. यह किसी कोल्ड ड्रिंक की तरह ही फिजी और खट्टी मीठी होती है, जो स्वाद के साथ आपके लीवर को भी डिटॉक्स करने का काम करती है.

सोयाबीन से बना 'टेम्पे'

सोयाबीन से बना 'टेम्पे'4 / 7

अगर आपको सोयाबीन खाने में स्वादिष्ट नहीं लगता है तो आज हम आपको सोयाबीन से बनने वाली टेम्पे के बारे में बताते हैं. उबला सोयाबीन खाने में तो कोई स्वाद नहीं आता है और यह पचने में भी काफी समय लेता है लेकिन जब इसे फर्मेंट करके इंडोनेशियाई डिश टेम्पे या जापानी मीसो पेस्ट बनाया जाता है तो इसमें एक कमाल का उमामी स्वाद आता है. फर्मेंटेशन से सोयाबीन का प्रोटीन पचने में बेहद आसान हो जाता है.

विज्ञापन

कच्चे चावल-दाल से बना इडली/डोसे का खट्टा बैटर

कच्चे चावल-दाल से बना इडली/डोसे का खट्टा बैटर5 / 7

अगर आप सिर्फ चावल और उड़द की दाल को उबालकर खाएं, तो यह एक साधारण खाना है लेकिन जब इन्हें पीसकर रातभर खमीर उठने के लिए छोड़ दिया जाता है तो सुबह तक इस बैटर में एक हल्की सी खटास और गजब का स्वाद आ जाता है. इसी फर्मेंटेशन के कारण डोसा क्रिस्पी बनता है और इडली जालीदार व हल्की हो जाती है, जिसे हमारा पेट तुरंत पचा लेता है.

सादे दूध से खट्टा और गाढ़ा 'केफिर'

सादे दूध से खट्टा और गाढ़ा 'केफिर'6 / 7

दूध अपने आप में बहुत पौष्टिक और एक संपूर्ण आहार माना जाता है. लेकिन कई लोगों को दूध को पचाने में समस्या होती है. लेकिन जब दूध में केफिर ग्रेन्स डालकर इसे फर्मेंट किया जाता है तो यह साधारण दूध से एक गाढ़ी, हल्की खट्टी और मलाईदार ड्रिंक में बदल जाता है. खमीर उठने के बाद इसका स्वाद और बढ़ जाता है और दूध का भारीपन भी खत्म हो जाता है.

विज्ञापन

कच्ची गाजर और चुकंदर से बनी 'कांजी'

कच्ची गाजर और चुकंदर से बनी 'कांजी'7 / 7

कच्ची गाजर या चुकंदर सलाद में तो सबको अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार इनका स्वाद हल्का मीठा और सादा भी होता है. अगर आपको भी इन्हें और स्वादिष्ट बनाना है तो आप इन्हें राई, नमक और पानी के साथ मटके या कांच के जार में 3-4 दिन धूप में रख सकते हैं, तो ये फर्मेंट होकर 'कांजी' बन जाते हैं. सादी गाजर राई के खट्टेपन और तीखेपन को सोख लेती है. यह ड्रिंक इतनी स्वादिष्ट हो जाती है कि आप इसे बार-बार पीयेंगे और साथ ही कांजी आपके कब्ज को भी खत्म कर देगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन