बची हुई इडली से बनाएं कुरकुरे पकौड़े, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी नाश्ता

Idli Pakora Recipe: अगर आपके घर में इडली बच गई है तो अब उसे बेकार जाने की जरूरत नहीं है. इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में कुरकुरे और टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं. यह नाश्ता बहुत ही हेल्दी माना जाता है. 

Idli Pakora Recipe

इडली के पकौड़े कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Bachi Hui Idli Ke Pakore: घर में अक्सर ऐसा होता है कि इडली बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इसे फेंक देते हैं या फिर दोबारा गर्म करके खाते हैं, लेकिन अब आप बची हुई इडली से एक नया और मजेदार नाश्ता तैयार कर सकते हैं. इडली के पकौड़े ना सिर्फ आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

इडली के पकौड़े कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • बेसन- 1 कप
  • बची हुई इडली- 5
  • चावल का आटा- 2 चम्मच (क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
  • पानी- घोल बनाने के लिए
  • तेल- तलने के लिए

विधि

  • सबसे पहले बची हुई इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हें क्यूब्स या स्लाइस में काट लें. 
  • एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, नमक, हरी मिर्च और धनिया डालें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें और गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. 
  • तेल सही तरह से गर्म होना चाहिए, तभी पकौड़े कुरकुरे बनेंगे. अब इडली के टुकड़ों को तैयार बैटर में डुबोएं ताकि वे अच्छी तरह कोट हो जाएं. 
  • बैटर में लिपटी इडली को धीरे-धीरे गर्म तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इस दौरान बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें. 
  • जब पकौड़े कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं तो इन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि तेल निकल जाए. अब इसे आप हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोस सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा चावल का पानी, पेट के लिए है फायदेमंद और स्किन होगी चमकदार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ