दिवाली का त्योहार हो और घर पर मेहमानों का आना-जाना न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? इस खास मौके पर हर कोई अपने घर आए मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट और खास खिलाना चाहता है. आमतौर पर दिवाली की पार्टी में लोग पनीर टिक्का, आलू के कबाब, समोसे और तरह-तरह के स्नैक्स बनाते हैं. ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी के छिलकों से बने कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अक्सर लोग लौकी की सब्जी बनाते समय उसके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इन छिलकों से भी टेस्टी स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. मसालों, बेसन और कुछ घरेलू सामग्रियों की मदद से आप कुरकुरे और चटपटे लौकी के छिलके के कबाब बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Diwali Decor: इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
लौकी के छिलकों की रेसिपी
लौकी के छिलकों से कबाब बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, किचन में मौजूद चीजों से ही यह रेसिपी आसानी से तैयार हो सकते हैं.
सामग्री
- लौकी के छिलके- 1 कप
- बेसन- 4 बड़े चम्मच
- उबला हुआ आलू- 1
- बारीक कटा प्याज- 1 छोटा
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- कबाब सेंकने के लिए
विधि
- सबसे पहले लौकी को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें और फिर छिलके उतारें. इस दौरान छिलकों पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो और फिर इन छिलकों को बारीक काट लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
- एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें कटे हुए लौकी के छिलकों को डालकर कुछ मिनट पकाएं. इसके बाद छिलकों को छान लें और ठंडा होने पर अच्छी तरह निचोड़कर पानी निकाल दें, ताकि कबाब बनाने में आसानी से जाए.
- अब एक बड़े बर्तन में लौकी के छिलके, उबला हुआ मैश किया आलू, बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें. इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं.
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और अगर मिश्रण ज्यादा गीला लग रहा है तो थोड़ा और बेसन मिला सकते हैं. मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि उससे आसानी से कबाब का आकार बनाया जा सके.
- अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या चपटे कबाब बना लें. आप चाहें तो इन्हें टिक्की जैसा शेप भी दे सकते हैं और दिवाली पार्टी के लिए छोटे शेप के कबाब अच्छे लगते हैं, क्योंकि इन्हें मेहमान आसानी से उठाकर खा सकते हैं.
- एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. अब कबाब को हल्की आंच पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें. इन्हें बीच-बीच में पलटती रहें, ताकि कबाब अंदर से अच्छी तरह पक जाएं और बाहर से कुरकुरे बनें.
- बस कबाब को एक प्लेट में निकालें और हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. कबाब को आप चावल या रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines