BRICS Summit 2026: भारत में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खास मेन्यू में भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के पारंपरिक स्वादों को जगह दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेन्यू में कश्मीरी पुलाव भी शामिल है. इसके अलावा, मेन्यू में अवधी कबाब, हैदराबादी बिरयानी, अलग-अलग क्षेत्रीय थालियां और मिलेट्स से बनी डिशेज को भी जगह दी गई है. कश्मीरी पुलाव अपनी खुशबू, हल्के मीठे स्वाद और ड्राई फ्रूट्स से बाकी पुलाव से थोड़ा अलग होता है. इसमें तेज मसालों की जगह केसर, इलायची, दालचीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि यह डिश देखने में भी शाही लगती है और स्वाद में भी खास होती है. अगर आप भी घर पर BRICS मेन्यू से प्रेरित कश्मीरी शाही पुलाव बनाना चाहते हैं तो इसे बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- खाना खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है? सर्जन ने बताए सामान्य और गंभीर कारण
कश्मीरी पुलाव की रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- बासमती चावल
- 2 कप- पानी
- 1 बड़ा चम्मच- घी
- 10- बादाम
- 1 बड़ा चम्मच- किशमिश
- 1 छोटा- सेब या अनार के दाने
- 10- केसर के धागे
- 2 बड़े चम्मच- गुनगुना दूध
- नमक- स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच- चीनी
- 1 छोटा टुकड़ा- दालचीनी
- 2- हरी इलायची
- 2- लौंग
- 1- तेजपत्ता
- 10- काजू
विधि
- सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल लंबे और खिले-खिले बनते हैं.
- गुनगुने दूध में केसर के धागे डालकर कुछ देर के लिए रख दें. इससे केसर का रंग और खुशबू अच्छी तरह निकल आएगी.
- एक पैन में घी गर्म करें. इसमें दालचीनी, इलायची, लौंग और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें. मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें.
- चावल में पानी और स्वादानुसार नमक डालकर ढक दें. हल्की आंच पर चावल को पकने दें. चावल थोड़े से कच्चे रह जाने के बाद इसमें केसर वाला दूध डाल दें.
- एक अलग पैन में थोड़े घी में काजू, बादाम और किशमिश को हल्का भून लें. इन्हें तैयार पुलाव के ऊपर डालें. कश्मीरी पुलाव की खासियत इसका फ्रूटी और हल्का मीठा स्वाद भी है.
- इसलिए ऊपर से अनार के दाने या सेब के छोटे टुकड़े डाल सकते हैं. चाहें तो थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं. पुलाव को 5 मिनट ढककर रखने के बाद कांटे की मदद से हल्के हाथ से चलाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- हर 30-60 मिनट में उठना क्यों जरूरी? लंबे समय तक बैठने पर शरीर में क्या होता है, NIH की रिसर्च से जानिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
6 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
11 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
17 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines