भारत एक ऐसा देश है जहां पर नाश्ता बहुत ही हैवी और देसी किया जाता है. कुछ लोग पोहा, अप्पे या फिर सब्जी-पूरी खाते हैं, लेकिन अगर रोज-रोज पोहा, पराठा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते में कुछ हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. काले चने से बनने वाली यह डिश बनाने में आसान है और इसे नाश्ते या हल्के स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है. नारियल, करी पत्ता और हल्के मसालों का तड़का इसे खास स्वाद देता है. हम आपके घर पर तैयार करने के आसान तरीके साझा कर रहे हैं, जिससे स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- गले की खराश में चाहिए कुछ गरमागरम और टेस्टी तो 5 मिनट में बनाएं सूप वाली मैगी, स्वाद आएगा लाजवाब
काला चना सुंदल की रेसिपी
सामग्री
- काला चना- 1 कप
- कद्दूकस किया हुआ नारियल- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- राई- 1 छोटा चम्मच
- उड़द दाल- आधा छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 1
- करी पत्ते- 5
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- थोड़ा सा नींबू का रस
- जरूरत के अनुसार पानी
विधि
- सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह धोकर 7 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इसका पानी निकालकर चने को दोबारा धो लें. अब चने को प्रेशर कुकर में डालें और जरूरत के हिसाब से पानी और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं.
- चने पूरी तरह गलने की बजाय इतने पकें कि वे आसानी से चबाए जा सकें. पकने के बाद पानी निकाल दें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और राई चटकने लगे तो उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें.
- आखिर में एक चुटकी हींग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब उबले हुए काले चने कड़ाही में डालकर तड़के के साथ अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से नमक डालें और 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं गैस बंद करने के बाद उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़ा सा नींबू का रस डालें.
- अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम काला चना सुंदल सर्व करें. काला चना सुंदल में चने के साथ नारियल और मसालों का स्वाद मिलता है. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और झटपट बनने वाली डिश चाहते हैं तो इसे अपनी मील में शामिल कर सकते है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को दे सकते हैं गणपति बप्पा के ये 20 नाम, खूबसूरत है इन नामों का अर्थ, सुनने में भी हैं मॉडर्न