बच्चे को दे सकते हैं गणपति बप्पा के ये 20 नाम, खूबसूरत है इन नामों का अर्थ, सुनने में भी हैं मॉडर्न

What Are Unique Ganpati Names: घर में नया मेहमान आया है तो और उसे यूनिक और खूबसूरत नाम देना चाहते हैं तो गणपति बप्पा के इन 20 नामों पर डाल लीजिए नजर. आप भी अपने बेटे या बेटी को इनमें से कोई एक नाम दे सकते हैं.

Ganpati Bappa Names For Baby

Ganpati Bappa Inspired Names: बच्चे को दीजिए गणपति बप्पा के ये नाम. AI Generated Image

Ganpati Bappa Names For Baby: घर में नया मेहमान आता है तो उसके नामकरण का सभी को इंतजार रहता है. माता-पिता की कोशिश रहती है कि बच्चे को कोई प्यारा, यूनिक, मॉडर्न लगने वाला लेकिन अर्थपूर्ण यानी मीनिंगफुल नाम दिया जाए. ऐसे नाम की खोज की जाती है जो बच्चे को भीड़ से अलग बनाए और लोग भी आ-आकर इस नाम की तारीफ करें. ऐसे में आप गणपति बप्पा के ये 20 नाम (Lord Ganesha Names) बच्चे को दे सकते हैं. .ये नाम बच्चे को दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति बप्पा के नाम पर रखें बच्चों के नाम

महेश्वर – गणपति बप्पा का मोर पर सवार स्वरूप
शुभम – इस नाम का अर्थ है हर शुभ कार्य की शुरुआत

अमित – भगवान जिनकी किसी से तुलना ना की जा सके

विज्ञापन

अवनीश – पूरे संसार का देवता

अविघ्न – मुश्किलें हटाने वाला

विज्ञापन

दूर्जा – अजेय स्वामी. यह नाम बेटी को दिया जा सकता है.

गुणिन – हर गुण का राजा या गुणवान
हरिद्र – जिसका रंग स्वर्ण हो
कपिल – पीले या भूरे रंग का
कवीश – कवियों का राजा

विज्ञापन

कीर्ति – यश के स्वामी

क्षिप्रा – वह जिसे आसानी से मनाया जा सके
मनोमय – दिल जीतने वाला

विज्ञापन

मृत्युंजय – मृत्यु पर विजय पाने वाला

शांभवी – पार्वती पुत्र. यह नाम आमतौर पर बेटी को दिया जाता है.

विज्ञापन

सर्वात्मन – संसार की रक्षा करने वाला
सुमुख – शुभ मुख वाला
स्वरूप – सुंदरता से प्रेम करने वाला
तरुण – तरुण गणपति बप्पा के 32 प्रमुख और मंगलकारी स्वरूपों में से एक है. इस नाम का अर्थ है युवा या जवान
यशस्विन – जिसे सब प्यार करते हों और सबसे यश वाले भगवान

बच्चे को क्यों देने चाहिए गणपति बप्पा के नाम

विज्ञापन

गणपति बप्पा के नाम बच्चे को बुद्धि, शुभता और समृद्धि के लिए दिए जाते हैं. गणपति बप्पा की पूजा सबसे पहले की जाती है और शुभ कार्य से पहले उन्हें याद किया जाता है. ऐसे में बच्चे को गणपति बप्पा का नाम दिया जाए तो इससे बच्चे को बप्पा का आशीर्वाद मिलता है, बच्चे में बुद्धि आती है और कहते हैं कि बप्पा बच्चे की रक्षा करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ