Kala Chana Sprouts Recipe: मूंग दाल के स्प्राउट्स तो आपने खूब खाए होंगे, अब खाकर देखिए काले चने के स्प्राउट्स. काले चने प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इन्हें अगर अंकुरित कर दिया जाए तो यह और भी पौष्टिक हो जाते हैं. अंकुरित करने के बाद काले चने का स्वाद अच्छा तो लगता ही है, साथ ही ये सेहत को दुरुस्त भी रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से काले चने के स्प्राउट्स बनाकर खाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
कैसे बनाएं काले चने के स्प्राउट्स
- काले चने के स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको 1 कप साबुत काले चने, पानी और एक सूती कपड़े या स्प्राउटिंग कंटेनर की जरूरत होगी. सबसे पहले चनों को साफ करके पानी से 2 से 3 बार अच्छे से धो लें. खराब या सिंकुड़ा हुआ चना दिखाई दे तो उसे निकालकर फेंक दें.
- अगला स्टेप है चनों को भिगोकर रखना. चनों को पानी में अच्छे से डुबोकर भिगोकर रख दें. चने पानी को सोख लेंगे और फूल जाएंगे.
- कुछ घंटों बाद चनों का पानी निकालकर अलग कर दें. अब साफ पानी से चनों को धो लें और किसी साफ सूती के कपड़े को लेकर गीला करें और उसमें सारे चने लेकर बांध दें. ध्यान रखें कि आप कपड़े को बहुत तेजी से ना बांधें.
- इस कपड़े को अब घर किचन के स्लैब पर रख दें. इसे ऐसी ही जगह रखें जहां बहुत ज्यादा धूप ना आती हो.
- 24 से 48 घंटों के बीच चनों में अंकुरण होने लगेगा और स्प्राउट्स निकल आएंगे. अगर चने से स्प्राउट्स ना निकलें तो उसे कुछ और घंटों के लिए जस का तस ही रखा रहने दें.
- चने से स्प्राउट्स यानी सफेद अंकुर निकल आए तो यह खाने के लिए तैयार है. आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
इस तरह तैयार करें चाट
अंकुरित किए गए काले चने से चाट बनाकर खाई जा सकती है. इसके लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और ककड़ी को बारीक काटें. इन सब्जियों को अंकुरित काले चने के साथ मिलाएं, थोड़ा सा नमक और चाट मसाला डालें और ऊपर से नींबू छिड़क लें. खाने के लिए तैयार हैं आपके टेस्टी अंकुरित चने. इन्हें सुबह या शाम जब मन करे खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
5 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
10 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
13 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
14 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines