हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jharkhand Special: नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चिलका रोटी तैयार करें और चाय या हरी चटनी के साथ सर्व करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस सही रेसिपी जान लीजिए ताकि बनाने में आसानी हो जाए. 

विज्ञापन
झारखंड के कई घरों में इसे चटनी, सब्जी या पारंपरिक चोखा के साथ परोसा जाता है. Image Credit- Magnific

Jharkhand Famous Food: नाश्ते में अगर आप पोहा, पराठा और चीला खाकर बोर हो गई हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं. आज हम आपको झारखंड की एक पारंपरिक और मशहूर डिश चिलका रोटी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. चावल और दाल से बनने वाली यह रोटी स्वाद में लाजवाब होती है. इसे आप सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक में शामिल कर सकती हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं चिलका रोटी बनाने की विधि और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में क्या है. 

इसे भी पढ़ें- दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी

क्या है झारखंड की चिलका रोटी?

चिलका रोटी झारखंड की पारंपरिक डिशेज में से एक है. इसे आमतौर पर चावल और चना दाल के मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसका घोल तैयार करके तवे पर रोटी या चीले की तरह पकाया जाता है. यह बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम हो सकती है. झारखंड के कई घरों में इसे चटनी, सब्जी या पारंपरिक चोखा के साथ परोसा जाता है. 

विज्ञापन

चिलका रोटी की रेसिपी

सामग्री

घर पर झारखंड की मशहूर चिलका रोटी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

  • चावल- 1 कप 
  • चना दाल- आधा कप 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च- 1 
  • हरा धनिया- जरूरत के हिसाब से  
  • तेल

विधि

  • सबसे पहले चावल और चना दाल को अच्छी तरह धो लें. अब दोनों को अलग-अलग बर्तन में पानी डालकर लगभग 4 घंटे के लिए भिगो दें. इससे इन्हें पीसना आसान हो जाएगा और घोल भी अच्छी तरह तैयार होगा. 
  • भीगे हुए चावल और दाल का पानी निकाल दें. अब इन्हें मिक्सर में थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख सकती हैं. 
  • अब तैयार घोल में स्वादानुसार नमक मिलाएं. आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल सकती हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले पूरे घोल में अच्छी तरह मिल जाएं. 
  • एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं. अब घोल की एक कलछी तवे पर डालकर गोल शेप में फैलाएं. इसे हल्की आंच पर पकने दें और जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आने लगे तो रोटी को पलट दें. 
  • दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने तक इसे तवे पर रखें। इसी तरह बचे हुए घोल से भी चिलका रोटी तैयार कर लें. गरमा-गरम चिलका रोटी को हरी चटनी, टमाटर की चटनी, आलू के चोखे या अपनी पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola