वीकेंड पर अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी ज्यादा मेहनत वाला न हो. अगर आप भी इस बार लंच में दाल मखनी, राजमा या कोई भारी-भरकम डिश बनाने के बजाय कुछ देसी और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो मसालेदार आलू जीरा चोखा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उबले आलू, भुना जीरा, हरी मिर्च और देसी मसालों से तैयार यह चोखा साधारण खाने को भी खास बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. बाकी जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी. हालांकि, इसे बहुत ही ध्यान से बनाना होगा, ताकि स्वाद अच्छा आ सके.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद
आलू जीरा चोखा की रेसिपी
आप लिट्टी या फिर पराठे के साथ आलू जीरे का चोखा तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि आलू बहुत ही जल्दी पक जाते हैं, जिनकी वजह से बहुत वक्त बच जाता है.
सामग्री
- उबले आलू- 4
- हरी मिर्च- 4 बारीक कटी हुई
- प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
- भुना हुआ जीरा- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी- चुटकी
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- थोड़ा नींबू का रस
कैसे बनाएं मसालेदार आलू जीरा चोखा?
- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बर्तन में रखें. इन्हें हाथ या मैशर की मदद से हल्का-हल्का मैश कर लें.
- ध्यान रखें कि आलू को पूरी तरह पेस्ट न करें, हल्के टुकड़े रहने से चोखे का टेक्सचर ज्यादा अच्छा लगता है. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें.
- तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद उसमें हींग डालें. अब बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें. प्याज को बहुत ज्यादा ब्राउन करने की जरूरत नहीं है.
- अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और थोड़ा सा भुना जीरा डालें. मसालों को हल्की आंच पर कुछ सेकंड भूनें ताकि उनकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए.
- अब मैश किए हुए आलू पैन में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसमें नमक और अमचूर पाउडर डालें. फिर चोखे को धीमी आंच पर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- गैस बंद करने के बाद इसमें बचा हुआ भुना जीरा, बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. आपका मसालेदार आलू जीरा चोखा तैयार है.
- इसे आप रोटी, पराठा, लिट्टी और पूरी का साथ सर्व कर सकते हैं. इन चीजों के साथ यह बहुत ही अच्छी लगेगी. बस ऊपर से हरा धनिया डालें और नींबू के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- आलू काटकर रख दिए तो काले पड़ जाते हैं? यह देसी जुगाड़ ब्लैक नहीं होने देगा Potatoes
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 hr agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
17 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
20 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines