दाल मखनी छोड़िए... इस वीकेंड लंच में बनाएं मसालेदार आलू जीरा चोखा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

Weekend Special Lunch Recipe: संडे के लिए यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट रहेगी. आप झटपट कुछ सामग्रियों की मदद से लंच में आलू का चोखा तैयार कर सकते हैं. बस सही रेसिपी फॉलो करें और गरमा गरम लिट्टी के साथ लुत्फ उठाएं. 

how to make jeera aloo chokha

आलू जीरा चोखा की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

वीकेंड पर अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी ज्यादा मेहनत वाला न हो. अगर आप भी इस बार लंच में दाल मखनी, राजमा या कोई भारी-भरकम डिश बनाने के बजाय कुछ देसी और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो मसालेदार आलू जीरा चोखा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उबले आलू, भुना जीरा, हरी मिर्च और देसी मसालों से तैयार यह चोखा साधारण खाने को भी खास बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. बाकी जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी. हालांकि, इसे बहुत ही ध्यान से बनाना होगा, ताकि स्वाद अच्छा आ सके. 

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद

विज्ञापन

आलू जीरा चोखा की रेसिपी 

आप लिट्टी या फिर पराठे के साथ आलू जीरे का चोखा तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि आलू बहुत ही जल्दी पक जाते हैं, जिनकी वजह से बहुत वक्त बच जाता है. 

सामग्री 

  • उबले आलू- 4
  • हरी मिर्च- 4 बारीक कटी हुई
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
  • भुना हुआ जीरा- 2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • हल्दी- चुटकी 
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच 
  • हींग- 1 चुटकी 
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • थोड़ा नींबू का रस

कैसे बनाएं मसालेदार आलू जीरा चोखा?

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बर्तन में रखें. इन्हें हाथ या मैशर की मदद से हल्का-हल्का मैश कर लें. 
  • ध्यान रखें कि आलू को पूरी तरह पेस्ट न करें, हल्के टुकड़े रहने से चोखे का टेक्सचर ज्यादा अच्छा लगता है. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. 
  • तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद उसमें हींग डालें. अब बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें. प्याज को बहुत ज्यादा ब्राउन करने की जरूरत नहीं है. 
  • अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और थोड़ा सा भुना जीरा डालें. मसालों को हल्की आंच पर कुछ सेकंड भूनें ताकि उनकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए. 
  • अब मैश किए हुए आलू पैन में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसमें नमक और अमचूर पाउडर डालें. फिर चोखे को धीमी आंच पर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  • गैस बंद करने के बाद इसमें बचा हुआ भुना जीरा, बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. आपका मसालेदार आलू जीरा चोखा तैयार है. 
  • इसे आप रोटी, पराठा, लिट्टी और पूरी का साथ सर्व कर सकते हैं. इन चीजों के साथ यह बहुत ही अच्छी लगेगी. बस ऊपर से हरा धनिया डालें और नींबू के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- आलू काटकर रख दिए तो काले पड़ जाते हैं? यह देसी जुगाड़ ब्लैक नहीं होने देगा Potatoes

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ