जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, बाहर से कुरकुरी और अंदर से चाशनी से लिपटी यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है. खासतौर पर बारिश के मौसम में अगर हाथ में गरमा-गरम जलेबी खाने को मिल जाए, तो बरसात का मजा दुगना हो जाता है. त्योहारों, फैमिली प्रोग्राम में या किसी खास मौके पर घर में बनी ताजी केसरी जलेबी मेहमानों का भी दिल जीत सकती है. अगर आप भी बाहर की पुरानी तेल वाली जलेबी से हटकर घर में सफाई के साथ सबसे अच्छी बाजार जैसे टेस्ट वाली जलेबी बनाना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे. अगर आपने कभी जलेबी नहीं बनाई है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस स्टोरी में हम आसान शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप बनाना सिखाएंगे.
यह भी पढ़ें: Monsoon Hair fall: मानसून में झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? प्याज का रस ऐसे लगाएं, बालों को मिलेगी नई जिंदगी
केसरी जलेबी के लिए चाहिए ये सामान
- 1/2 कप मैदा
- 1/4 कप दही
- जरूरत के अनुसार पानी
- 1 कप चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच केसर
- जलेबी तलने के लिए तेल या घी
- जलेबी बनाने का कपड़ा या निचोड़ने वाली बोतल
- इलायची पाउडर
ऐसे बनाएं कुरकुरी और रसदार केसरी जलेबी
- सबसे पहले मैदा और दही को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिलाकर बिना गांठ वाला बैटर तैयार करें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ापन सही करें.
- अब बैटर को ढककर 6 से 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रखें. तैयार बैटर में हल्की खट्टी खुशबू और छोटे बुलबुले दिखाई दे सकते हैं, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है.
- अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. साथ ही, इसमें केसर डालें और चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक हल्की एक-तार जैसी शक्ल न ले ले.
- अब एक गहरे पैन में घी या तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें और तैयार बैटर को जलेबी वाले कपड़े में भरे, याद रखें कपड़े में छेद ज्यादा बड़ा न हो.
- गर्म तेल में गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी बनाएं. बहुत तेज आंच से बचें, वरना जलेबी बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकती है और अंदर से अच्छी तरह नहीं पक पाएगी.
- अब दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो जलेबी को निकालकर तुरंत गर्म या हल्की गुनगुनी चाशनी में डालें.
- करीब 30 से 60 सेकंड तक चाशनी में रखने के बाद जलेबी निकाल लें. ज्यादा देर भिगोने से कुरकुरापन कम हो सकता है.
- तैयार केसरी जलेबी को गरमा-गरम परोसें. चाहें तो इसके साथ रबड़ी, दूध के साथ भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Nag Panchami Prasad: नाग पंचमी पर बनाएं गुड़ की पूरी, सिर्फ कुछ चीजों से तैयार होगा प्रसाद
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
6 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
9 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
10 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
13 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines