क्या आप भी घर में शाम के वक्त परिवार व मेहमानों के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो इंदौर की मशहूर जेलबी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इंदौर की मशहूर पतली जलेबी, स्वाद से भरी और काफी कुरकुरी होती है, जिसे खाने में ऐसा लगता है कि बार-बार इसे खाते रहे. लेकिन मुश्किल तब आती है कि आखिर जलेबी बनाएं कैसे? अगर आपने पहले कभी घर पर जलेबी नहीं बनाई है और घर पर ही ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको इंदौर की मशहूर जलेबी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट जलेबी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Chicken Korma Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी लजीज चिकन कोरमा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां
किन चीजों से तैयार होगी जलेबी?
- 2 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- ½ कप दही
- ½ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
- ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
- ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- खाने वाला रंग, 1 चुटकी
- जरूरत के अनुसार पानी
- चाशनी के लिए
- 2 कप चीनी
- 1 कप पानी
- ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 5-6 केसर के धागे
- 1 छोटी चम्मच नींबू का रस
- तलने के लिए तेल
घर पर कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी?
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें दही और इलायची पाउडर डालें.
- धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो आसानी से बह सके, लेकिन ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
- घोल तैयार होने के बाद बाउल को ढककर किसी गर्म जगह पर करीब 10 से 12 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान बैटर अच्छी तरह फर्मेंट हो जाएगा और उसमें छोटे-छोटे बुलबुले नजर आने लगेंगे.
- जलेबी बनाने से पहले घोल को हल्के हाथ से फेंट लें और अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर ठीक कर लें.
- अब चाशनी के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें आप इसमें इलायची और केसर डाल दें.
- आखिर में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं, इससे चाशनी ज्यादा गाढ़ी होकर जमने से बचेगी. जलेबी के लिए चाशनी बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए, बल्कि हल्की चिपचिपी होनी चाहिए.
- अब तैयार घोल को किसी सॉस बोतल, पाइपिंग बैग या जलेबी बनाने वाली बोतल में भर लें, ताकि तेल में जलेबी का आकार देना आसान हो.
- कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और शुरुआत में आंच मध्यम से धीमी रखें. अब बोतल को हल्का दबाते हुए बैटर को तेल में गोल-गोल घुमाकर जलेबी का आकार दें.
- ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना जलेबी ठीक से आकार नहीं लेगी और फैल सकती है.
- जलेबी का आकार बनने के बाद आंच को मध्यम से तेज कर दें. जलेबी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- जब जलेबी अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाए, तो उसे तेल से निकालकर तुरंत गर्म चाशनी में डाल दें. कुछ सेकंड तक चाशनी में रखने के बाद जलेबी बाहर निकाल लें.
- तैयार इंदौरी जलेबी को प्लेट में निकालें और इसके स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Bajre Ki Raab Recipe: दादी-नानी के जमाने की देसी रेसिपी, आज भी है खास; ऐसे बनाएं बाजरे
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines