दिन की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए सुबह नाश्ते में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ सेहत बनी रहती है, बल्कि दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है. लेकिन अक्सर लोग इसे जरूरी नहीं समझते और रोजाना नाश्ते को मिस करते हैं, या फिर ऐसा कुछ खा लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पैदा होने लग जाती है. अगर आप रोज के रोटी या साधारण चीले से पक गए हैं, और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं बेसन-पनीर स्टफ्ड चीले के बारे में. इसका सिर्फ स्वाद ही नहीं, इसे खाने के बाद हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है. इसे बनाना काफी आसान है, आइए जानते हैं रेसिपी.
यह भी पढ़ें:- Shahi Tukda Recipe: मुंह में घुल जाएगा स्वाद, घर पर बनाएं लजीज मलाईदार शाही टुकड़ा! जानें
बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप बेसन
- 2 बड़े चम्मच सूजी (रवा)
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी
अंदर की स्टफिंग के लिए साथ में चीजें तैयार कर लें.
- 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
कैसे बनाएं मिनटों में बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, अजवाइन, हल्दी, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठली वाला चिकना घोल तैयार करें. बैटर तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, गाजर, हरा धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि स्टफिंग में स्वाद आ जाए.
- इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें.
- अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं.
- जब चीला नीचे से हल्का सुनहरा होने लगे, तब उसके बीच में 2-3 बड़े चम्मच पनीर की स्टफिंग रखें. इसके बाद चीले को दोनों तरफ से मोड़कर रोल कर लें और कुछ सेकंड तक हल्का कुरकुरा होने तक सेकें.
- इसी तरह पूरे बैटर से सभी स्टफ्ड चीले तैयार करें और उन्हें हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम परोसें.
यह भी पढ़ें:- Breakfast Recipe: बेसन नहीं, इस बार बनाएं आटे और प्याज का कुरकुरा चीला, स्वाद के साथ
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines