---विज्ञापन---

Breakfast Recipe: बेसन नहीं, इस बार बनाएं आटे और प्याज का कुरकुरा चीला, स्वाद के साथ मिलेगी दिनभर एनर्जी

क्या नाश्ते में आप भी ऐसी डिश का तलाश कर रहे हैं, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी हो और जल्दी तैयार हो जाए? आइए आपको बनाना सिखाते हैं आटा और प्याज का शानदार चीला, जिसे खाकर आप दिनभर एक्टिव रहेंगे.

---विज्ञापन---

Aate Aur Pyaz Ka Kurkura Cheela: क्या आप भी रोज-रोज का पराठा, रोटी-सब्जी या सामान्य चीला खाकर बोर हो गए हैं, और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? तो आटे और प्याज का कुरकुरा चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अक्सर लोग स्वाद और बोरियत के कारण अपने सुबह की पहली मील को छोड़ देते हैं, और कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते हैं. इसका सीधा असर दिनभर की एनर्जी पर देखने को मिलता है. इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसा खाएं, जो स्वाद में भी अच्छा हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, इसलिए आटे का चीला आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है, बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मुलायम होती है, जिस कारण यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है, तो तनाव की कोई बात नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में आसानी से इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे.

यह भी पढ़ें: लंच के बाद क्यों आने लगती है हद से ज्यादा सुस्ती? जानें इसके पीछे के 5 बड़े कारण

---विज्ञापन---

चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
  • 1/2 छोटा चम्मच सूजी
  • 1 मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के हिसाब से पानी
  • सेंकने के लिए थोड़ा-सा तेल
  • इस डिश को और हेल्दी बनाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा जीरा या अजवाइन भी मिला सकते हैं.

मिनटों में कैसे बनाएं आटा चीला

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठली वाला पतला और चिकना घोल तैयार करें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि घोल बहुत गाढ़ा न हो, क्योंकि पतला घोल चीले को ज्यादा कुरकुरा बनाता है.
  • इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का-सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
  • अब तैयार घोल को तवे पर गोल आकार में समान रूप से फैलाएं.
  • चीले को लगभग 1 से 2 मिनट तक पकाएं और जब किनारे सुनहरे दिखने लगें, तब थोड़ा-सा तेल डालकर सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें.
  • इसी तरह पूरे घोल से सभी चीले तैयार करें और उन्हें गर्मागर्म हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Birra Roti Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, मिनटों में तैयार करें बुंदेलखंड की बिर्रा

First published on: Jul 29, 2026 06:46 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola