आजकल खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाले महंगे सीरम, फेस मास्क और क्रीम पर काफी पैसे खर्च करने के बावजूद कई बार रिजल्ट अच्छा नहीं आता. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ नेचुरल चीजों को शामिल करना चाहते हैं तो गुड़हल का फूल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. गुड़हल का फूल न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से स्किन और बालों की देखभाल में भी किया जाता रहा है. गुड़हल के फूल में मौजूद तत्व चेहरे को साफ रखने का काम करते हैं. हालांकि, इससे तुरंत ग्लो मिलने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हफ्ते में एक बार जरूर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा
स्किन के लिए गुड़हल का फूल क्यों है खास?
गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने का काम करते हैं. इसके अलावा, गुड़हल में मौजूद एसिड स्किन पर हल्का एक्सफोलिएटिंग इफेक्ट डाल सकते हैं. इसलिए एक बार इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें.
गुड़हल और एलोवेरा से बनाएं फेस पैक
अगर आपकी स्किन रूखी महसूस होती है तो गुड़हल और एलोवेरा का फेस पैक आजमा सकते हैं. एलोवेरा स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि गुड़हल नेचुरल ग्लो देने का काम करता है.
सामग्री
- गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां- 2
- एलोवेरा जेल- आधा छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले गुड़हल की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर पंखुड़ियों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
- अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. फिर तैयार पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं.
- लगभग 10 मिनट बाद या जलन महसूस होते ही इसे धो लें. चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
गुड़हल का फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- किसी भी नए घरेलू फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- ऐसे गुड़हल के फूल लें जिन पर धूल-मिट्टी या दाग न हों, क्योंकि इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है.
- शुरुआत में इसे कभी-कभार इस्तेमाल करें. बार-बार फेस पैक लगाने से कुछ लोगों की स्किन में रूखापन या जलन हो सकती है.
- फैस पैक को लंबे समय तक लगाने से बेहतर रिजल्ट मिले यह जरूरी नहीं है, क्योंकि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- Baby Care Tips: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines