आज ही फेंक दीजिए किचन की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा कैंसर की वजह बन सकते हैं ये आइटम्स

Cancer Causing Items: आपकी रसोई में रखी हुई कुछ चीजें कैंसर का खतरा पैदा कर सकती हैं. यहां डॉक्टर ऐसी ही कुछ चीजों का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें आपको अपनी रसोई से निकाल देना चाहिए.

cancer causing things in kitchen
1 / 7
cancer causing things in kitchen

Carcinogens In Kitchen: हमारा खाना रसोई से होता हुआ हमारे पेट तक जाता है और इसीलिए अगर खाने में कोई गड़बड़ी हो तो घर का एक नहीं बल्कि हर व्यक्ति बीमार पड़ सकता है. ऐसे में हम क्या खा रहे हैं और कैसे खा रहे हैं इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है. कई बार हम अपनी रसोई में रखी उन चीजों को भी इग्नोर कर देते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए ओनकोलॉजिस्ट डॉ. रवि के गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया है कि रसोई में रखी कौन सी चीजें कैंसर के खतरे (Cancer Risk) को बढ़ा सकती हैं और इसीलिए इन चीजों को घर से निकालना जरूरी है.

विज्ञापन

बर्तन मांजने वाला स्पंज

बर्तन मांजने वाला स्पंज 2 / 7

डॉक्टर ने बताया कि बर्तन मांजने वाले स्पंज को किचन से फेंक देना चाहिए. इसमें मौजूद प्लास्टिक सीधे आपके खाने में जाते हैं.

विज्ञापन

काले प्लास्टिक स्पैचुला

काले प्लास्टिक स्पैचुला 3 / 7

काले प्लास्टिक वाले स्पैचुला से भी परहेज किया जाना चाहिए. इस काले प्लास्टिक में कैंसर फैलाने वाले तत्व होते हैं जो सीधा खाने में जा सकते हैं.

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड 4 / 7

जब भी आप प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड पर कुछ काटते हैं तो इसके माइक्रोप्लास्टिक्स भी साथ में खाने में जाने लगते हैं. इसीलिए मेटल या फिर वुडन कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

कुकर की रबड़

कुकर की रबड़ 5 / 7

प्रेशर कुकर की पुरानी रबड़ को फेंक दें. कुकर में लगे होने के कारण यह हाई हीट पर केमिकल्स रिलीज करता है जो खाने में जा सकते हैं.

प्लास्टिक की बोतल

प्लास्टिक की बोतल 6 / 7

प्लास्टिक की बोतल को आप बार-बार इस्तेमाल करते रहते हैं तो यह सेहत के लिए खराब हो सकता है. इसीलिए इनसे बचने में ही समझदारी है.

विज्ञापन

इन चीजों को निकालना क्यों है जरूरी

इन चीजों को निकालना क्यों है जरूरी 7 / 7

कैंसर एक दिन में हो जाने वाली बीमारी नहीं है बल्कि यह धीरे-धीरे पनपती है. ऐसे में इन चीजों के संपर्क में लंबे समय से आते रहने पर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इसीलिए इनसे परहेज करना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें - अश्वगंधा के पत्तों पर FSSAI ने लगाया बैन, दवा या खानपान में सिर्फ एक हिस्से का हो सकेगा इस्तेमाल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन