Navratri Special Halwa Chana Recipe: नवरात्रि के पावन दिनों में अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है, जब घर-घर में कंजक पूजन किया जाता है. इस दिन छोटी कन्याओं को माता का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद खिलाया जाता है. यह परंपरा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि भावनाओं से भी जुड़ी होती है. कई लोग पहली बार यह प्रसाद बनाते हैं और सही रेसिपी को लेकर सोच में पड़े रहते हैं. अगर आप भी इस बार घर पर कंजकों के लिए स्वादिष्ट और शुद्ध प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बेहद आसान और भरोसेमंद तरीका बता रहे हैं, जिससे आपका प्रसाद स्वाद और श्रद्धा दोनों में परफेक्ट बनेगा.
यह भी पढ़ें: गोरा बनाने वाली क्रीम कहीं किडनी न कर दे खराब, डिब्बा पलटने पर अगर दिखे ये नाम, तो तुरंत फेंक दें!
हलवा-चना बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 1 कप काले चने (रातभर भिगोए हुए).
- 2 कप सूजी (हलवे के लिए).
- 2 कप चीनी और 4 कप पानी.
- 1 कप घी (हलवा और चना दोनों के लिए).
- आधा छोटा चम्मच जीरा और हल्दी.
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1/4 चम्मच लाल मिर्च.
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ).
- 1 चम्मच नींबू का रस और हरा धनिया.
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर.
- कटे हुए बादाम.
- नमक स्वादानुसार.
यह सभी चीजें बनाए जा रहे मात्रा के हिसाब से बढ़ाए भी जा सकते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से सामग्री इस्तेमाल करें.
हलवा और चना तैयार करने का आसान तरीका
- सबसे पहले भीगे हुए चनों को कुकर में नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी तक उबाल लें.
- अब एक पैन में घी गर्म करें, उसमें जीरा और अदरक डालकर हल्का भूनें.
- इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च डालें और पके हुए चने मिलाकर थोड़ी देर पकाएं.
- जब चना सूखने लगे, तो नींबू का रस डालें और हरे धनिए से सजाएं.
- हलवा बनाने के लिए कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
- दूसरी तरफ पानी और चीनी को उबालकर चाशनी तैयार करें.
- अब इस चाशनी को धीरे-धीरे सूजी में मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें और ऊपर से बादाम डालकर सजाएं.
- अब आपका स्वादिष्ट हलवा-चना प्रसाद तैयार है, जिसे आप श्रद्धा के साथ कंजकों को परोस सकते हैं.
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
13 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
18 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
22 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines