भारतीय रसोई में कई ऐसी पारंपरिक मिठाइयां हैं जो स्वाद के साथ-साथ पुरानी यादों को भी ताजा कर देती हैं. उन्हीं में से एक है गुलगुला, जिसे कई जगहों पर मीठा पुआ भी कहा जाता है. उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में यह डिश काफी मशहूर है. बारिश के सुहाने मौसम में गर्मागर्म गुलगुले खाने का अपना अलग ही आनंद होता है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम ये मीठे पकवान बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और कम समय में स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाती है. अगर आप भी घर पर कुछ पारंपरिक और मीठा बनाना चाहते हैं, तो गुलगुले एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Paneer Tikka Recipe: मिनटों में घर पर कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का? यहां जानिए सबसे

---विज्ञापन---

गुलगुले बनाने के लिए किन चीजों को जरूरत?

  • 2 1/2 कप आटा
  • 1 1/4 कप गुड़ या चीनी
  • 1 टेबल स्पून सौंफ
  • 3 टेबल स्पून घीस्वादानुसार नमक
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • तेल

कैसे बनाएं आसानी से गुलगुले?

  • घर पर गुलगुले बनाने के लिए गर्म पामी में गुड़ या चीनी डालें और उससे पूरी तरह से घुलने तक हिलाएं.
  • अब एक दसरे बाउल में आटा, घी, नमक और बेकिंग सोडा पाउडर डालें.
  • इस तैयार मिश्रण में अब गुड़ वाला पानी डालें और एक-एक करके बैटर तैयार कर लें और उसमें सौंफ डालें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और एक बड़े घैरे चम्मच से या हाथों से सावधानी के साथ बैटर डालें और उसे तेल में अच्छे से डीप फ्रीई करें.
  • छलनी वाले चम्मच से जो अच्छे से लाल हो जाए, उसे निकाल लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएग आपको स्वादिष्ट गुलगुले, जिसे आप चाय या ऐसे भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आप भी खाना चाहते हैं हाई प्रोटीन हल्का और हेल्दी फूड? घर पर मिनटों में बनाएं बेसन अंडा

---विज्ञापन---