हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजरात की फेमस वघारेली खिचड़ी, स्वाद जीत लेगा दिल… उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Vaghareli Khichdi Recipe: अगर आप भी कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं. तो ब्रेकफास्ट में इस बार गुजरात की यह फेमस वघारेली खिचड़ी जरूर बनाएं. 

विज्ञापन
वघारेली खिचड़ी कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Vaghareli Khichdi Recipe at Home: रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गुजरात के फ्लेवर्स अपनी थाली का हिस्सा बनाएं. आप पेट भरने वाली डिश तैयार कर सकते हैं. वघारेली खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो बची हुई खिचड़ी को भी बेहद स्वादिष्ट बना देती है. गुजरात में इसे खासतौर पर सुबह के नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है. आप भी कम मसाले और देसी तड़के के साथ इसे तैयार कर सकते हैं. यह डिश स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी काफी हल्की मानी जाती है. 

इसे भी पढ़ें- शुरू हो गया है नौतपा, जानिए किस रंग के कपड़े पहनने पर नहीं लगेगी गर्मी

Image Credit- Freepik

वघारेली खिचड़ी कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • पकी हुई खिचड़ी- 2 कप
  • तेल- आधा कप 
  • राई- चुटकी भर 
  • नमक- जरूरत के हिसाब से 
  • जीरा- आधा चम्मच 
  • करी पत्ता- 7
  • हरी मिर्च- 2 
  • प्याज- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 टमाटर 
  • हींग- चुटकीभर हींग
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नींबू का रस

विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. अब इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब जीरा, हींग और करी पत्ता डाल दें. 
  • अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. 
  • अब हल्दी और थोड़ा नमक डालें. इसके बाद पकी हुई खिचड़ी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसालों का स्वाद हर हिस्से में पहुंच जाए. 
  • खिचड़ी को 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डाल दें.

इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola