Ghar Par Fafda Jalebi Kaise Banaye: जलेबी और फाफड़ा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. गुजरात की यह मशहूर यह डिश लगभग पूरे देश में पसंद की जाती है, खासकर त्योहारों, छुट्टियों या वीकेंड की सुबह लोग गर्मागर्म फाफड़ा और मीठी कुरकुरी जलेबी खाना खूब पसंद करते हैं. बाहर की दुकान से लाने के बजाय अगर इसे घर पर बनाया जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बेसन से बने क्रिस्पी फाफड़े और चाशनी में डूबी नरम जलेबी का कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अगर आप भी घर में सबसे बेस्ट जलेबी-फाफड़ा बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं सबसे आसान रेसिपी, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
यह भी पढ़ें: Hyderabadi Chicken Biryani | हैदराबादी चिकन दम बिरयानी: घर पर बनाएं होटल जैसी
फाफड़ा-जलेबी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
जलेबी के लिए सामग्री
- 1 कप मैदा.
- 2 चम्मच धुली उड़द दाल.
- आधा कप दही.
- 1 कप चीनी.
- आधा कप पानी.
- चुटकीभर पीला फूड कलर.
- तलने के लिए रिफाइंड तेल.
फाफड़ा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बेसन.
- आधा चम्मच अजवाइन.
- आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर.
- 2 चम्मच तेल.
- स्वादानुसार नमक.
- जरूरत के अनुसार पानी.
आसान तरीके से घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट फाफड़ा-जलेबी
- सबसे पहले मैदा और दही को मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं और इसे 7-8 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद उड़द दाल को भिगोकर बारीक पीस लें और बाद में घोल में मिला दें.
- अब चीनी और पानी को मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें और तार वाली चाशनी तैयार करें.
- अब घोल में फूड कलर मिलाकर पाइपिंग बैग में भरें और गर्म तेल में गोल-गोल जलेबियां तल लें. इसके बाद इन्हें चाशनी में 4-5 मिनट तक डालकर रखें.
- अब आते हैं फाफड़ा बनाने पर, इसके लिए सबसे पहले, बेसन में नमक, अजवाइन, काली मिर्च और तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें.
- अब छोटी लोइयां बनाकर हाथ से लंबा फैलाएं और गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल लें.
- अब गरमागरम फाफड़ा को जलेबी और चटनी के साथ सर्व करें और मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं Malaika Arora का फेवरेट पनीर ठेचा, खाने में स्वादिष्ट और हटकर है यह स्नैक
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
13 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines