Hyderabadi Chicken Biryani | हैदराबादी चिकन दम बिरयानी: घर पर बनाएं होटल जैसी जबरदस्त हैदराबादी चिकन बिरयानी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

How To Make Hyderabadi Chicken Biryani: क्या आप भी घर पर हैदराबाद की मशहूर चिकन बिरयानी बनाना चाहते हैं. लेकिन आप परेशान है कि कैसे आप सबसे अच्छी और स्वादिष्ट बिरयानी बना सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं सबसे बेस्ट और आसान रेसिपी.

Authentic Hyderabadi Chicken Biryani Recipe

घर पर कैसे बनाएं हैदराबादी चिकन दम बिरयानी. (Image: AI)

Hyderabadi Chicken Biryani: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. खासकर हैदराबादी बिरयानी का स्वाद और खुशबू के बारे में सुनकर खाने का मन करने लगता है. कई लोग होटल जैसी बिरयानी घर पर बनाना चाहते हैं, लेकिन सही तरीका और मसालों की जानकारी न होने की वजह से स्वाद वैसा नहीं आ पाता. अगर आप भी घर पर मसालेदार, दम वाली और खुशबू से भरपूर हैदराबादी बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो हम आपको आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से सबसे अच्छी बिरयानी बना सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबादी बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 किलो चिकन.
  • 750 ग्राम अधपके बासमती चावल.
  • 250 ग्राम दही.
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट.
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट.
  • स्वादानुसार नमक.
  • 3-4 दालचीनी स्टिक.
  • 4 लौंग.
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा.
  • थोड़ा जावित्री और इलायची पाउडर.
  • पुदीने की पत्तियां और फ्राई प्याज.
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस.
  • 4 बड़े चम्मच घी.
  • थोड़ा केसर, आधा कप पानी और आधा कप तेल.
  • याद रखें कि जितने ज्यादा लोग, उतना ज्यादा सामग्री.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दम हैदराबादी बिरयानी

  • सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह साफ करके एक बड़े बर्तन में रखें. अगर आप मटन बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी सेम रेसिपी है.
  • अब इसमें नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हरी मिर्च पेस्ट, दही और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद पुदीना, फ्राई प्याज और नींबू का रस डालकर कुछ देर मेरिनेट होने दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह अंदर तक पहुंच जाए.
  • अब अधपके चावल की लेयर लगाएं और ऊपर से केसर वाला पानी, घी और थोड़ा तेल डालें.
  • बर्तन को ढक्कन से बंद करके किनारों पर आटा लगाएं और धीमी आंच पर करीब 25-30 मिनट तक दम में पकाएं.
  • बिरयानी तैयार होने के बाद इसे हल्के हाथों से मिलाएं और उबले अंडे, सलाद या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें. इसका स्वाद आपकी फैमिली और मेहमानों दोनों को बेहद पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आलू को हफ्तों तक फ्रेश रखने का देसी जुगाड़, जड़ निकलने और काला पड़ने की

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ