नाश्ते में बनाएं Malaika Arora का फेवरेट पनीर ठेचा, खाने में स्वादिष्ट और हटकर है यह स्नैक

Malaika Arora Paneer Thecha Recipe: पनीर ठेचा घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. इस रेसिपी को घर पर बनाकर नाश्ते में स्वाद लेकर का सकते हैं. ऐसे में यहां जनिए घर पर कैसे बनाएं मलाइका अरोड़ा का फेवरेट पनीर ठेचा.

Paneer thecha

थेचा पनीर के लिए किस तरह का पनीर सबसे अच्छा है?

Paneer Thecha Recipe: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फेवरेट पनीर ठेचा की रेसिपी शेयर की थी. पनीर ठेचा बनाना बेहद आसान भी है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी है. खासतौर से अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं और पनीर की कुछ हटकर डिश या स्नैक बनाकर खाना चाहते हैं तो पनीर ठेचा परफेक्ट है और आप इसे आसानी से बना सकते हैं. पनीर ठेचा का स्पाइसी और टैंगी फ्लेवर इसे बेहद टेस्टी बनाता है. यहां जानिए पनीप ठेचा किस तरह बनाकर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

पनीर ठेचा बनाने की रेसिपी | Malaika Arora Paneer Thecha Recipe

सामग्री –

विज्ञापन

पनीर – 200-250
हरी मिर्च – 8 से 10
लहसुन की कलियां – 6 से 7
मूंगफली – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
धनिया – थोड़ा सा
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – एक चम्मच
नींबू का रस – थोड़ा सा

ठेचा ऐसे बनाएं

विज्ञापन
  • ठेचा पनीर के ऊपर लगाने वाली कोटिंग होती है. इसे बनाने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल डालें.
  • अब इसमें साबुत हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और मूंगफली को हल्का रोस्ट करें.
  • रोस्ट करने के बाद जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालें और साथ में धनिया डालकर ग्राइंड कर लें या फिर कूटकर खुरदरा कर लें.
  • अब इसमें नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डाल लें.

ऐसे तैयार करें पनीर ठेचा

  • ठेचा तैयार करने के लिए पैन में घी या तेल डाल लें.
  • अब पनीर को क्यूब्स में काटकर उनपर थेचा मिश्रण को लगाएं.
  • इस मिश्रण की पनीर पर अच्छे से कोटिंग करने के बाद उसे पैन में शैलो फ्राई करने के लिए डालें.
  • जब हर तरफ से पनीर पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.

बस तैयार है आपका पनीर ठेचा. इसे आप चाय के साथ या फिर चटनी के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं.

विज्ञापन

पनीर थेचा बनाने के लिए कैसा पनीर इस्तेमाल करें

पनीर ठेचा बनाने के लिए ताजा पनीर लें क्योंकि यह सॉफ्ट होता है और पैन में पलटते हुए टूटता नहीं है. पनीर को ठेचा लगाने से पहले 10 मिनट हल्के गर्म पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं. घर का पनीर अगर जल्दी टूट जाता है तो उसका इस्तेमाल ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ