Guava Papad Recipe Step By Step: अमरूद खाने के फायदे बहुत हैं. यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो पेट से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं. कब्ज वालों के लिए अमरूद बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसलिए आप अमरूद को अपने आहार में जरूर शामिल करें. खास बात यह है कि आप अमरूद से कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं. अमरूद से हेल्दी पापड़ भी बनाए जा सकते हैं. यह एक ऐसा स्नैक है जो बच्चे से लेकर बड़े सभी को आसानी से पसंद आएगा. इसलिए हम आपके साथ मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो किया जा सकता है.
अमरूद का पापड़ कैसे बनाएं | Guava Papad Recipe
इसे भी पढ़ें- आटे के चावल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो भर जाएंगी फटी एड़ियां, यहां जानिए Cracked Heels का रामबाण नुस्खा
सामग्री
- अमरूद-3
- पानी- आधा कप
- चीनी- आधा कप
- नींबू- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- फूड कलर- चुटकी भर
- बटर- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले पके हुए अमरूद को खरीदकर लाएं और अच्छी तरह से धोकर साफ करें.
- साफ करने के बाद, अमरूद को मीडियम साइज में काटें और कुकर में आधा कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
- जब 2 सीटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें. फिर एक प्लेट में अमरूद को निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.
- ठंडा करने के बाद अमरूद को मिक्सी में डालकर महीन पीस लें.
- इससे आपको एक अच्छी प्यूरी मिल जाएगी. अगर आप चाहें तो इसे छान भी सकते हैं.
- इस दौरान गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें. फिर प्यूरी को डालकर चलाते हुए चीनी डाल दें.
- कुछ देर पकाने के बाद नींबू का रस, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और सादा नमक डालकर पकाएं.
- जब पापड़ पकने लगे तो फूड कलर भी डाल दें. साथ ही, मक्खन डालकर स्वाद को फाइनल टच दें.
- अब एक प्लेट में तेल लगाकर प्यूरी को डालकर पापड़ को जमने दें. ठंडा करने के बाद चाकू की मदद से काटकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 Travel Destinations, दिल्ली से 300 Kms से भी कम का है रास्ता
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
3 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
16 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
19 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
19 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
20 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
21 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines