Winter Recipe: सर्दियों में बनाएं अमरूद का खट्टा-मीठा पापड़, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये रेसिपी आपके मुंह में ला देगी पानी  

Amrood Papad Easy Recipe: क्या आपने कभी अमरूद का पापड़ खाया है? अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें. इसका स्वाद ऐसा है कि घर में लगभग सभी को बहुत ही पसंद आएगा.

Guava Papad Recipe

अमरूद से घर पर बनाएं मीठा पापड़- Image Credit- Freepik

Guava Papad Recipe Step By Step: अमरूद खाने के फायदे बहुत हैं. यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो पेट से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं. कब्ज वालों के लिए अमरूद बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसलिए आप अमरूद को अपने आहार में जरूर शामिल करें. खास बात यह है कि आप अमरूद से कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं. अमरूद से हेल्दी पापड़ भी बनाए जा सकते हैं. यह एक ऐसा स्नैक है जो बच्चे से लेकर बड़े सभी को आसानी से पसंद आएगा. इसलिए हम आपके साथ मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री

  • अमरूद-3
  • पानी- आधा कप
  • चीनी- आधा कप
  • नींबू- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • फूड कलर- चुटकी भर
  • बटर- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले पके हुए अमरूद को खरीदकर लाएं और अच्छी तरह से धोकर साफ करें.
  • साफ करने के बाद, अमरूद को मीडियम साइज में काटें और कुकर में आधा कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
  • जब 2 सीटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें. फिर एक प्लेट में अमरूद को निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.
  • ठंडा करने के बाद अमरूद को मिक्सी में डालकर महीन पीस लें.
  • इससे आपको एक अच्छी प्यूरी मिल जाएगी. अगर आप चाहें तो इसे छान भी सकते हैं.
  • इस दौरान गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें. फिर प्यूरी को डालकर चलाते हुए चीनी डाल दें.
  • कुछ देर पकाने के बाद नींबू का रस, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और सादा नमक डालकर पकाएं.
  • जब पापड़ पकने लगे तो फूड कलर भी डाल दें. साथ ही, मक्खन डालकर स्वाद को फाइनल टच दें.
  • अब एक प्लेट में तेल लगाकर प्यूरी को डालकर पापड़ को जमने दें. ठंडा करने के बाद चाकू की मदद से काटकर सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 Travel Destinations, दिल्ली से 300 Kms से भी कम का है रास्ता

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ