Gobi Paratha Recipe: बारिश के मौसम में कुछ ना कुछ चटपटा और अच्छा खाने का मन करता है. अगर खाना गरमागरम मिले तो मजा आ जाता है. चाट-पकोड़े के साथ चाय पीना तो सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इस बार गोभी के पराठे बनाकर खाएं. बारिश में गोभी के पराठे खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बाहर बारिश हो और घर में तवे से उतरते हुए गरमा गरम गोभी के पराठे मक्खन, दही या अचार के साथ मिल जाएं तो खाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप भी मानसून में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह आसान गोभी पराठा रेसिपी जरूर ट्राई करें. आप पराठे नाश्ते या लंच में बनाकर खा सकते हैं, बस इसकी सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें-बिना मैदा के तैयार करें पोटैटो स्माइली बॉल्स, नोट करें यह आसान रेसिपी
गोभी के पराठे कैसे बनाएं?
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- फूलगोभी- 2 कप (कद्दूकस की हुई)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हरा)
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा
- नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल (सेंकने के लिए)
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में गेहूं के आटे में नमक मिलाएं और मुलायम आटा गूंथ लें. 20 मिनट तक आटे को रखें और पराठे बनाने के लिए इस्तेमाल करें.
- इस दौरान कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का-सा दबाकर पानी निकाल दें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें.
- आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में गोभी की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.
- गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सिकने के बाद घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
- गरमा-गरम गोभी के पराठे को सफेद मक्खन, दही, हरी चटनी, अचार या एक कप अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें. अगर आप चाहें तो चटनी या फिर सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल? इस तरह मिनटों में रेडी होगा Hair Growth Oil
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
4 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
20 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines