बाल बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल? इस तरह मिनटों में रेडी होगा Hair Growth Oil

Curry Leaves For Hair Growth: बालों का लगातार झड़ना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से दोचार हो रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह करी पत्ते का तेल लगाने पर बाल बढ़ाए जा सकते हैं.

curry leaves oil for hair growth
1 / 7
curry leaves oil for hair growth

Hair Growth Oil: बाल कई कारणों से झड़ सकते हैं. शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से लेकर बालों पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने और बालों की सही देखरेख ना करने पर भी बालों का झड़ना (Hair Fall) शुरू हो सकता है. ऐसे में बालों को बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है. अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो करी पत्ते का तेल सिर पर लगा सकते हैं. करी पत्ते बीटा कैरोटीन, अमीनो एसिड्स और प्रोटीन के साथ ही आयरन से भरपूर होते हैं जो बालों का झड़ना रोकने में असरदार हैं. यहां जानिए करी पत्ते का तेल (Curry leaves Oil) कैसे बनाते हैं और कौन-कौन से तेल हेयर फॉल कंट्रोल कर सकते हैं.

विज्ञापन

बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ते का तेल

बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ते का तेल 2 / 7

एक कटोरी नारियल तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर चटकने तक पका लें. इस तेल को हल्का गर्म करके सिर पर लगाया जा सकता है. इसमें आप मेथी के दाने और गुड़हल का फूल भी डाल सकते हैं जिससे इसका असर बढ़ जाए.

विज्ञापन

प्याज का तेल

प्याज का तेल 3 / 7

हेयर फॉल रोकने के लिए प्याज का तेल भी फायदेमंद होता है. प्याज में मौजूद सल्फर बालों को जड़ों से सिरों तक फायदे देता है. प्याज को काटकर नारियल के तेल में पकाकर इसका तेल तैयार किया जा सकता है.

मेथी का तेल

मेथी का तेल 4 / 7

मेथी के दानों में मौजूद गुण बालों को मजबूती देने में असरदार होते हैं. मेथी को किसी बेस ऑयल यानी नारियल तेल या सरसों के तेल में पकाकर सिर पर लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

आंवला तेल

आंवला तेल 5 / 7

आंवले के तेल को बाजार से खरीदा जा सकता है या आप इसे घर में ही बना सकते हैं. आंवला को सुखाकर काटें और इसे नारियल के तेल में डालकर पका लें. इस पके हुए तेल को छानकर सिर पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल 6 / 7

विज्ञान भी मानता है कि रोजमेरी के फायदे हेयर फॉल कम करने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में नजर आते हैं. ऐसे में रोजमेरी को तोड़कर किसी कैरियल ऑयल जैसे नारियल तेल या बादाम के तेल में डालकर पका लें. इस तेल को सिर पर लगाया जा सकता है. बाल बढ़ाने के लिए आप रोजमेरी को पानी में उबालकर इस पानी को सिर की जड़ों पर छिड़क सकते हैं.

विज्ञापन

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल 7 / 7

अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल बालों के लिए बेहद अच्छा होता है. इस तेल को सिर पर लगाने से बालों को बढ़ने में फायदा मिलता है. इसे नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है. यह भी पढ़ें- मानसून में पिंपल्स के लिए कौन सा फेस पैक अच्छा है? जानिए घर पर कैसे बनाएं फुंसियां हटाने वाला Face Pack

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन