बारिश के मौसम में गोभी के पराठे खाने का मजा ही अलग, नोट करें आसान रेसिपी

Gobi Paratha: अगर मानसून में कुछ स्वादिष्ट नाश्ता बनाने का मन है तो गोभी के पराठे एक शानदार ऑप्शन है. इन्हें बनाना आसान है और कम समय में पूरे परिवार के लिए तैयार किए जा सकते हैं. बस आपको इसकी सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

Gobi Paratha Recipe

गोभी के पराठे कैसे बनाएं? Image Credit- News24

विज्ञापन

Gobi Paratha Recipe: बारिश के मौसम में कुछ ना कुछ चटपटा और अच्छा खाने का मन करता है. अगर खाना गरमागरम मिले तो मजा आ जाता है. चाट-पकोड़े के साथ चाय पीना तो सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इस बार गोभी के पराठे बनाकर खाएं. बारिश में गोभी के पराठे खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बाहर बारिश हो और घर में तवे से उतरते हुए गरमा गरम गोभी के पराठे मक्खन, दही या अचार के साथ मिल जाएं तो खाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप भी मानसून में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह आसान गोभी पराठा रेसिपी जरूर ट्राई करें. आप पराठे नाश्ते या लंच में बनाकर खा सकते हैं, बस इसकी सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए. 

इसे भी पढ़ें-बिना मैदा के तैयार करें पोटैटो स्माइली बॉल्स, नोट करें यह आसान रेसिपी

विज्ञापन

गोभी के पराठे कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • गेहूं का आटा-  2 कप  
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • फूलगोभी-  2 कप (कद्दूकस की हुई)  
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) 
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हरा) 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा 
  • नमक-  स्वादानुसार 
  • घी या तेल (सेंकने के लिए)

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में गेहूं के आटे में नमक मिलाएं और मुलायम आटा गूंथ लें. 20 मिनट तक आटे को रखें और पराठे बनाने के लिए इस्तेमाल करें.  
  • इस दौरान कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का-सा दबाकर पानी निकाल दें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें. 
  • आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में गोभी की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके हल्के हाथों से दोबारा बेल लें. 
  • गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सिकने के बाद घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. 
  • गरमा-गरम गोभी के पराठे को सफेद मक्खन, दही, हरी चटनी, अचार या एक कप अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें. अगर आप चाहें तो चटनी या फिर सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल? इस तरह मिनटों में रेडी होगा Hair Growth Oil

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ