कल रात से लगातार बारिश पड़ रही है और अब मौसम ठंडा होने लगा है. ऐसे में कुछ चटपटा या मजेदार खाने की क्रेविंग और बढ़ जाती है. सर्द हवाओं के साथ सुबह-सुबह कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में अगर चाय के साथ कुरकुरे पकोड़े मिल जाएं तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. इस मौसम में बाजार में फ्रेश गोभी भी खूब मिलती है. ऐसे में आप सुबह के नाश्ते में गोभी के पकोड़े बना सकते हैं. ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट गोभी के पकोड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर कैसे गोभी के पकोड़े बनाकर खा सकता है.
इसे भी पढ़ें- रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए इस हैक के फायदे
गोभी के पकोड़े की रेसिपी
सामग्री
- फूलगोभी- 1
- बेसन- 1 कप
- चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हींग- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- बारीक कटा
- तलने के लिए तेल
विधि
- सबसे पहले फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर कुछ देर नमक मिले गुनगुने पानी में डाल दें और इसके बाद पानी निकालकर गोभी को सुखा लें.
- अब एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, हींग, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और स्मूथ घोल तैयार कर लें.
- अब गोभी के टुकड़ों को बेसन के घोल में डालकर अच्छी तरह लपेट लें. ध्यान रखें कि गोभी के हर टुकड़े पर बेसन की लेयर चढ़ जाए और फिर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- बेसन में लिपटी गोभी को एक-एक करके तेल में डालें और हल्की आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि तेल निकल जाए.
- बस आपके गोभी के पकोड़े बनकर तैयार हैं, जिसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
16 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
19 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
20 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
21 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
22 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines