Ganesh Murti Making Tips: गणेश चतुर्थी का त्योहार घर में गणपति बप्पा के स्वागत के बिना अधूरा सा लगता है. हर साल भक्त भगवान गणेश की सुंदर मूर्ति घर लाकर विधि-विधान से पूजा करते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और खास करना चाहते हैं तो मार्केट से मूर्ति खरीदने के बजाय घर पर ही गणपति की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपका बजट कम होगा, बल्कि बप्पा की मूर्ति बनाने का एक्सपीरियंस भी बेहद खास रहेगा. घर पर मूर्ति बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान या किसी खास कला की जरूरत नहीं है. मिट्टी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप गणपति की छोटी और सुंदर प्रतिमा तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें- सूखे फूलों से हवन कप्स बनाने का आसान तरीका, पूजा के बाद ऐसे करें फूलों का इस्तेमाल
मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
मिट्टी की गणेश मूर्ति बनाने के लिए सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जिसमें शाडू मिट्टी या साफ मिट्टी, थोड़ा पानी, लकड़ी या प्लास्टिक का छोटा बेस, मूर्ति को शेप देने के लिए स्कल्प्टिंग टूल, टूथपिक या लकड़ी की स्टिक, लाल और पीले रंग का कपड़ा, फूल और दूर्वा होना आदि. इन चीजों से आप मूर्ति तैयार कर सकते हैं.
मूर्ति बनाने के लिए क्या करें?
- मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह गूंथ लें. मिट्टी न तो बहुत ज्यादा गीली होनी चाहिए और न ही इतनी सूखी कि शेप देते समय उसमें दरारें पड़ने लगें. अब इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि मिट्टी अच्छी तरह सेट हो जाए.
- सबसे पहले मिट्टी से गणपति बप्पा के शरीर के लिए एक गोल और थोड़ा शेप बनाएं. इसके ऊपर सिर के लिए मिट्टी का एक गोल हिस्सा लगाएं. इसके बाद पेट को थोड़ा उभरा हुआ शेप दें. गणपति की मूर्ति में शरीर का संतुलन बनाए रखना जरूरी है, इसलिए सिर और शरीर को अच्छी तरह से लगा लें.
- अब मिट्टी की पतली लंबी रोल बनाकर गणपति के दोनों हाथ तैयार करें. इन्हें शरीर के दोनों तरफ से चिपकाएं और हाथों को आप आशीर्वाद मुद्रा या किसी मुद्रा में रख सकते हैं. इसी तरह पैरों के लिए मिट्टी से छोटे शेप बनाएं और उन्हें शरीर के नीचे लगाएं.
- पहली बार मूर्ति बना रहे हैं तो बहुत बारीक डिजाइन बनाने की कोशिश न करें. गणपति की पहचान उनकी सूंड और बड़े कानों से होती है. पहले वो तैयार करें और सूंड के लिए मिट्टी को लंबा करके थोड़ा घुमा दें. कानों के लिए दो चपटे और चौड़े मिट्टी के शेप बनाकर सिर के दोनों तरफ लगाएं.
- इस तरह से मूर्ति को सेट करें और गणपति की मूर्ति को डेकोरेट करने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कपड़े से छोटा सी ड्रेस तैयार कर सकते हैं. फूलों की माला, दूर्वा और चंदन से भी मूर्ति को तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
11 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
14 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
18 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
21 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines