हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश उत्सव के पांचवें दिन बप्पा को लगाएं बासुंदी का भोग, झटपट हो जाएगी तैयार

Basundi Recipe: गणेश उत्सव में बप्पा को भोग लगाने के लिए यह आसान बासुंदी रेसिपी घर पर जरूर ट्राई की जा सकती है. पूजा के बाद इसे प्रसाद के तौर पर परिवार और मेहमानों को सर्व किया जा सकता है. 

विज्ञापन
बासुंदी की रेसिपी. Image Credit- Freepik

गणेश उत्सव के दौरान हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं. मोदक, लड्डू और खीर के अलावा आप इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो बासुंदी का भोग लगा सकते हैं. दूध से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद रिच और बनाने में भी आसान होती है. गणेश उत्सव के पांचवें दिन बप्पा को घर पर बनी बासुंदी का भोग लगाकर परिवार के साथ प्रसाद के तौर पर सर्व किया जा सकता है. बता दें कि बासुंदी दूध से बनने वाली पारंपरिक मिठाई है, जो खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में लोकप्रिय है. इसे गाढ़े दूध, चीनी, इलायची, केसर और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. बासुंदी बनाने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- गणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

बासुंदी की रेसिपी 

सामग्री 

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर 
  • चीनी-  5 बड़े चम्मच 
  • इलायची- 5 
  • बादाम- 10 
  • काजू- 10 
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच 
  • केसर के धागे- स्वादानुसार 
  • जायफल पाउडर- 1 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर हल्की आंच पर उबालें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह बर्तन के तले में न लगे. 
  • दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें. अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं. फिर किनारों पर मलाई जमने लगे तो उसे खुरचकर दूध में मिलाते रहें. दूध की मात्रा कम होकर गाढ़ी होने तक इसे पकाएं. 
  • अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें. केसर को थोड़े गर्म दूध में भिगोकर बासुंदी में मिलाएं. अब स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर डालें. 
  • कुछ मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. चाहें तो खुशबू के लिए थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं. बासुंदी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. इसके बाद इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडी भी परोसी जा सकती है. 
  • पूजा के लिए निकालकर बप्पा को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के तौर पर परिवार के साथ खाएं. चीनी हमेशा दूध के अच्छी तरह गाढ़ा होने के बाद डालना बेहतर रहता है.

इसे भी पढ़ें- बिना चीनी के कैसे पीएं मीठी चाय? नहीं महसूस होगी कमी, ट्राई करें ये 5 हेल्दी ऑप्शंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola