Home Decor in Just 5 Minutes: हर तरफ त्योहारों का नूर है, अभी तीज और फिर रक्षाबंधन. इसलिए हर घर में अच्छे पकवान और घर को सुंदर लुक दिया जाता है. ऐसे में आप भी घर सजा सकते हैं, इसके लिए आपको मार्केट से सामान लाने की जरूरत नहीं है. घर में पड़ी पुरानी या बची हुई मोमबत्तियों का ही थोड़ा क्रिएटिविटी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हीं मोम के टुकड़ों से खूबसूरत रंगीन फूल बनाए जा सकते हैं. वैक्स से फूलों की पंखुड़ियां बनाकर उन्हें सुंदर फूलों का लुक दिया जा सकता है. ऐसे वैक्स फ्लावर बनाने के DIY तरीके पहले से भी इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. आप भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको यह समझना होगा कि इसे कैसे बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां
क्या क्या चाहिए?
- पुरानी रंगीन मोमबत्तियों के बचे हुए टुकड़े
- एक पुरानी कटोरी या स्टील का बर्तन
- गर्म पानी वाला पैन
- एक चम्मच
- प्लेट या चिकनी ट्रे
- कैंची या चाकू
- सूखी टहनियां
- थोड़ा ग्लिटर
कैसे बनाएं मोम के रंगीन फूल?
- सबसे पहले पुरानी मोमबत्तियों से बत्ती और जले हुए हिस्से निकाल दें. इसके बाद मोम को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, ताकि वह जल्दी से पिघल सके.
- मोम को सीधे गैस की आंच पर रखने के बजाय डबल बॉयलर में धीरे-धीरे पिघलाएं. यानी एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर मोम वाला दूसरा बर्तन रखें. इससे मोम धीरे-धीरे पिघलेगा.
- एक चिकनी प्लेट या ट्रे पर थोड़ा पिघला हुआ मोम डालकर पतली परत फैला दें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें, लेकिन पूरी तरह जमने न दें.
- जब मोम हल्का सेट हो जाए, तब चाकू से छोटे अर्धचंद्राकार या पंखुड़ी जैसे टुकड़े काट लें. इन्हें धीरे-धीरे मोड़कर एक-दूसरे के ऊपर लगाएं. इसी तरह कई पंखुड़ियां एड करें, जिससे गुलाब जैसा फूल तैयार हो जाएगा.
- अगर आपके पास अलग रंग की पुरानी मोमबत्तियां हैं तो गुलाबी, पीले, सफेद या लाल रंग के फूल बना सकते हैं. दो रंगों की पतली वैक्स लेयर को मिलाकर भी फूल को नया लुक दिया जा सकता है.
- तैयार मोम के फूलों को छोटी टहनियों पर लगाकर फूलदान में रखें. इन्हें सेंटर टेबल, शेल्फ या बेडसाइड टेबल पर सजाया जा सकता है. चाहें तो हल्का ग्लिटर लगाकर इन्हें फेस्टिव होम डेकोर का हिस्सा भी बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines