Home Decor: पुरानी मोमबत्ती से बनाएं रंगीन फूल, आसान है ये क्रिएटिव DIY तरीका

Home Decor Ideas: अगर आप घर सजाने के लिए सामान लाना भूल गए हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. इसमें बताया गया है कि आप कैसे मोमबत्ती से घर को सुंदर लुक दे सकते हैं. 

Home Decor Ideas

पुरानी मोमबत्ती का कैसे करें इस्तेमाल? Image Credit- News24

Home Decor in Just 5 Minutes: हर तरफ त्योहारों का नूर है, अभी तीज और फिर रक्षाबंधन. इसलिए हर घर में अच्छे पकवान और घर को सुंदर लुक दिया जाता है. ऐसे में आप भी घर सजा सकते हैं, इसके लिए आपको मार्केट से सामान लाने की जरूरत नहीं है. घर में पड़ी पुरानी या बची हुई मोमबत्तियों का ही थोड़ा क्रिएटिविटी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हीं मोम के टुकड़ों से खूबसूरत रंगीन फूल बनाए जा सकते हैं. वैक्स से फूलों की पंखुड़ियां बनाकर उन्हें सुंदर फूलों का लुक दिया जा सकता है. ऐसे वैक्स फ्लावर बनाने के DIY तरीके पहले से भी इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. आप भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको यह समझना होगा कि इसे कैसे बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या क्या चाहिए?

  • पुरानी रंगीन मोमबत्तियों के बचे हुए टुकड़े
  • एक पुरानी कटोरी या स्टील का बर्तन
  • गर्म पानी वाला पैन
  • एक चम्मच
  • प्लेट या चिकनी ट्रे
  • कैंची या चाकू
  • सूखी टहनियां
  • थोड़ा ग्लिटर

कैसे बनाएं मोम के रंगीन फूल? 

  • सबसे पहले पुरानी मोमबत्तियों से बत्ती और जले हुए हिस्से निकाल दें. इसके बाद मोम को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, ताकि वह जल्दी से पिघल सके. 
  • मोम को सीधे गैस की आंच पर रखने के बजाय डबल बॉयलर में धीरे-धीरे पिघलाएं. यानी एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर मोम वाला दूसरा बर्तन रखें. इससे मोम धीरे-धीरे पिघलेगा. 
  • एक चिकनी प्लेट या ट्रे पर थोड़ा पिघला हुआ मोम डालकर पतली परत फैला दें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें, लेकिन पूरी तरह जमने न दें. 
  • जब मोम हल्का सेट हो जाए, तब चाकू से छोटे अर्धचंद्राकार या पंखुड़ी जैसे टुकड़े काट लें. इन्हें धीरे-धीरे मोड़कर एक-दूसरे के ऊपर लगाएं. इसी तरह कई पंखुड़ियां एड करें, जिससे गुलाब जैसा फूल तैयार हो जाएगा. 
  • अगर आपके पास अलग रंग की पुरानी मोमबत्तियां हैं तो गुलाबी, पीले, सफेद या लाल रंग के फूल बना सकते हैं. दो रंगों की पतली वैक्स लेयर को मिलाकर भी फूल को नया लुक दिया जा सकता है. 
  • तैयार मोम के फूलों को छोटी टहनियों पर लगाकर फूलदान में रखें. इन्हें सेंटर टेबल, शेल्फ या बेडसाइड टेबल पर सजाया जा सकता है. चाहें तो हल्का ग्लिटर लगाकर इन्हें फेस्टिव होम डेकोर का हिस्सा भी बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ