How To Clean Fan: पंखे पर अक्सर ही मिट्टी और जाले बनने लगते हैं. पंखे आयदिन साफ नहीं किए जाते हैं जिसके कारण पंखे पर धूल की मोटी परत जम जाती है और घंटों तक पंखे की सफाई करते रहना पड़ता है. सीलिंग फैन (Ceiling Fan) बेड के ठीक ऊपर लगे होते हैं. इसीलिए बेड पर सीढ़ी या कोई कुर्सी रखकर उसपर चढ़ा जाता है और फिर पंखे को साफ किया जाता है. ऐसे में इस तरह लंबे समय तक पंखे की सफाई करना बेहद मुश्किल भरा लगता है और कोशिश की जाती है कि जल्द से जल्द पंखे को साफ कर लिया जाए. ऐसे में अगर आप भी पंखे की सफाई के हैक्स ढूंढ रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही स्ट्रॉन्ग क्लीनिंग सोल्यूशन (Cleaning Solution) बनाया जा सकता है जिससे पंखे की सफाई आसानी से हो सके.
यह भी पढ़ें – बाथरूम के वॉश बेसिन को करना है साफ तो नींबू के रस में मिलाएं यह चीज और करें सफाई, महंगे क्लीनर के बिना चमकेगा सिंक
पंखे की सफाई के लिए बनाएं क्लीनिंग सोल्यूशन
साबुन-पानी का सोल्यूशन – पंखे की सफाई के लिए पानी और साबुन का घोल तैयार किया जा सकता है. इसके लिए डिश सोप में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और इस घोल को स्प्रे बोतल में डाल लें. इस स्प्रे को पंखे पर छिड़कें और फिर माइक्रोफाइबर या किसी सॉफ्ट कपड़े से पंखे की सफाई कर लें. यह घोल पंखे पर लगी गंदगी को ढीला करता है और पंखा साफ होने लगता है.
विनेगर और बेकिंग सोडा का घोल – सफाई के लिए यह घोल थोड़ा स्ट्रॉन्ग है लेकिन पंखे को चमकाने में तेजी से असर दिखाता है. आपको करना बस इतना है कि स्प्रे बोतल में बेकिंग सोडा (Baking Soda) और विनेगर को साथ मिलाना है और अच्छे से मिक्स करके पंखे पर छिड़कना है. इसे 5 मिनट पंखे पर लगाए रखने के बाद कपड़े से पंखे को साफ करें. गंदगी आसानी से निकलने लगेगी. इसके बाद नॉर्मल पानी को पंखे पर छिड़कें और फिर कपड़े से साफ कर लें. पंखा नए जैसा चमकने लगेगा.
लंबे हैंडल वाला डस्टर आएगा काम
पंखे की सफाई के लिए लंबे हैंडल वाला डस्टर इस्तेमाल किया जा सकता है. पलंग पर कोई गंदी चादर बिछा दें और फिर डस्टर से पंखे को झाड़ें. पंखे के ऊपर लगी गंदगी को झाड़कर हटाने पर यह नीचे बिछे कपड़े पर गिरने लगेगी. पंखे के सभी ब्लेड्स को अच्छे से साफ कर लें.
तकिया के कवर से करें सफाई
पंखे को साफ करने के लिए तकिये के कवर का हैक आजमाया जा सकता है. इस हैक को आजमाने के लिए बेड पर कुर्सी या सीढ़ी के जरिए पंखे के लेवल तक आएं. अब पंखे के ब्लेड्स पर तकिए का कवर चढ़ा दें. अब हल्के से प्रेशर के साथ पंखे के ब्लेड्स को इस तकिए के कवर से साफ करें. कवर को बाहर लेकर जाएं और झाड़ें और फिर गीला करके लेकर आएं. अब इस गीले कवर से पंखे के ब्लेड्स को एकबार फिर साफ करें. इससे सफाई का काम थोड़ा आसान होगा और हर एक ब्लेड को एक-एक कोने से घिसते नहीं रहना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें – दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
9 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
9 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
10 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
12 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
14 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines