शाम में चाय के साथ अक्सर घरों में स्नैक्स के नाम पर नमकीन पराठा बना दिया जाता है, जिसे खा खाकर लोग बोर हो जाते हैं और बाहर से खाने की चीजें लाकर खाते हैं. अगर आप भी रोज के पराठे खाकर थक चुके हैं और घर पर ही ऐसा स्वादिष्ट पराठा खाना चाहते हैं, जिसके खाकर ऐसा मन करें कि बस ये मिलती रहे, तो आपकी इस तरह की क्रेविंग के लिए चिली गार्लिक लच्छा पराठा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है और शाम के समय इसके खाने और मजा आता है. अगर आपने पहले कभी किचन में कुछ बनाया नहीं है, तो भी आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस स्वादिष्ट पराठे को बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
चिली गार्लिक लच्छा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बनाना काफी आसान है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 3/4 छोटी चम्मच नमक
- 1/2 कप मैदा
- डस्टिंग के लिए थोड़ा गेहूं का आटा
- थोड़ा सा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- ½ छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 बड़ा चम्मच सॉफ्ट बटर
- 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ बटर
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन, पतला कटा हुआ
- सेंकने के लिए तेल
- जरूरत के अनुसार पानी
घर पर कैसे बनाएं आसानी से चिली गार्लिक लच्छा पराठा
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, मैदा, नमक और सॉफ्ट बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे पर हल्का तेल लगाएं और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें और उन्हें 10 मिनट के लिए दोबारा ढककर रख दें. इसके बाद एक लोई लें और उसे पतला बेल लें. ऊपर से पिघला हुआ बटर लगाएं. फिर कटा हुआ लहसुन, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, थोड़ा नमक और सूखा आटा छिड़कें.
- अब बेले हुए आटे को फोल्ड करके आयताकार आकार दें और इसे दो हिस्सों में काटें और एक हिस्से को दूसरे के ऊपर रखें. फिर हल्का ट्विस्ट करते हुए लच्छा बनाएं. इस पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर दोबारा पराठे के आकार में बेल लें.
- अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या बटर लगाएं. पराठे को तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार कर लें.
- इस तरह आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक लच्छा पराठा तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
15 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
16 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines