सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसको लेकर हिंदू धर्म को मानने वाले शिवजी की भक्ति में विलीन है. इस दौरान कई लोग सोमवार को वर्त रखते हैं, लेकिन इस दौरान अक्सर लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक एनर्जी देती रहे. अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं, और कुछ मीठा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मखाने की खीर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इस डिश की खास बात ये है कि इसे आप आसानी से बना सकते हैं और वो भी बिना चीनी और गुड़ के. आइए जानते हैं कैसे?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 4 चीजें, नए बालों की ग्रोथ में मिल सकती है मदद
---विज्ञापन---
कैसे बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर
- मखाने 2 कप
- दूध 1 लीटर
- खजूर 10 से 12 (बीज निकालकर कटे हुए)
- किशमिश 1 बड़ा चम्मच
- बादाम, काजू और पिस्ता 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
- हरी इलायची पाउडर आधा चम्मच
- देसी घी 1 से 2 बड़े चम्मच
इस हेल्दी खीर की खासियत यह है कि इसमें चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मिठास के साथ-साथ कुछ पोषक तत्व भी मिलते हैं. इस डिश को और बेहतर बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
ऐसे बनाएं मलाईदार मखाना खीर
- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं.
- अब भुने हुए मखानों को दो हिस्सों में बांट लें. आधे मखानों को दरदरा पीस लें और आधे साबुत रखें. पिसे हुए मखाने खीर को गाढ़ा और मलाईदार बनाने में मदद करेंगे.
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें लें और जब दूध उबल जाए, तो उसमें कटे हुए खजूर और किशमिश डालकर कुछ देर पकाएं, ताकि दूध में उनकी मिठास घुल जाए.
- इसके बाद इसमें पिसे हुए और साबुत मखाने डालें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि खीर नीचे न चिपके.
- आखिर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट, मलाईदार मखाना खीर, जिसे आप मजे से खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज की सरगी में क्या-क्या होता है? जानिए थाली में शामिल होने वाली पारंपरिक चीजों
---विज्ञापन---