---विज्ञापन---

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 4 चीजें, नए बालों की ग्रोथ में मिल सकती है मदद

क्या आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है और आपको गंजापन का डर सता रहा है? अभी नारियल तेल में डाले ये 4 चीजें और करें इस्तेमाल फिर, देखें कमाल.

---विज्ञापन---

आज के वक्त में लोगों के बीच बालों को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है, जिसमें एक आम लेकिन सबसे गंभीर समस्या है बालों को तेजी से झड़ना. इस समस्या के कारण न सिर्फ आत्मविश्वास कमजोर करता है बल्कि गंजापन के खतरे को बढ़ाता है. ऐसे में लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जैसी उम्मीद होती है, वैसा रिजल्ट हाथ नहीं लग पाता है, जिससे पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं और चिंता और बढ़ जाती है. हालांकि, अगर आयुर्वेद की मदद ली जाए, तो इस स्थिति पर वक्त रहते काबू पाया जा सकता है और नए बालों की ग्रोथ को तेज किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें: सावन में ही क्यों ज्यादा दिखाई देते हैं सांप? नाग पंचमी से कनेक्शन या प्रकृति का नियम; जानें पूरी

---विज्ञापन---

आज के वक्त में क्यों तेजी से झड़ रहे हैं लोगों के बाल?

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी बड़ी वजह तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और लगातार बढ़ती लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं हैं. इसके अलावा शरीर में आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12 और प्रोटीन की कमी भी बालों को कमजोर बना सकती है. इसलिए समय रहते सही खानपान, तनाव पर कंट्रोल और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

आयुर्वेद करेगा आपकी मदद

बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिहाज से नारियल तेल हमेशा से काफी मददगार और भरोसेमंद माना गया है. नारियल के तेल में (Coconut Oil) लॉरिक एसिड और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. यह जरूरी तत्व बालों को पोषण देने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी राहत दिलाता है. लेकिन अगर सिर्फ बालों पर इसका इस्तेमाल किया जाए, तो यह काफी लाभकारी है. इतना ही नहीं, नारियल तेल में कुछ और हर्ब्स मिलाकर भी लगाया जा सकता है, जिससे इसके फायदे और बढ़ सकते हैं और बालों को सही पोषण मिल सकता है.

---विज्ञापन---

बालों के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये 4 चीजें

करी पत्ता

करी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर लगाएं. यह बालों की जड़ों को पोषण देने और हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकता है.

---विज्ञापन---

प्याज

प्याज को नारियल तेल में उबालकर तेल को छान लें और ठंडा होने दें. अब शैंपू करने से पहले इस तेल की मालिश कर लें, इससे बालों की देखभाल में मदद मिल सकती है.

---विज्ञापन---

आंवला

सूखे आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे बालों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

मेथी दाना

मेथी दाना पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं. इससे बाल मजबूत बनने और सिर की त्वचा स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में दोस्तों के साथ दार्जिलिंग घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए यहां घूमने की सबसे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 31, 2026 12:05 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola