हरियाली तीज की सरगी में क्या-क्या होता है? जानिए थाली में शामिल होने वाली पारंपरिक चीजों के नाम

Hariyali Teej Sargi: हरियाली तीज की सरगी की थाली में फल, सूखे मेवे, दूध, दही, मिठाई, फेनी, हल्का खाना और नारियल जैसी पारंपरिक चीजें शामिल की जा सकती हैं. अगर आप व्रत रख रहे हैं तो ऐसी चीजों शामिल करें, जिससे पूरे दिन एनर्जी मिल सके.  

Sargi Thali for Hartalika Teej

सरगी की थाली में इन व्यंजनों को करें शामिल. Image Credit- Freepik

Hariyali Teej Sargi Foods: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती मां की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखी जिंदगी की दुआ करते हैं. महिलाएं निर्जला या फलाहार व्रत रखती हैं और व्रत शुरू होने से पहले सुबह सरगी खाती हैं. सरगी खाने की परंपरा बहुत ही पुरानी है, जिसे अक्सर व्रत के दौरान खाया जाता है. हालांकि, सरगी खाने की परंपरा काफी पुरानी है, जिसे करवा चौथ के मौके पर भी खाया जाता है. अगर आप भी व्रत रखने की सोच रहे हैं तो इन चीजों को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगी की थाली में इन व्यंजनों को करें शामिल 

फल शामिल करें  

सरगी की थाली में मौसमी फलों को जरूर शामिल किया जाता है. सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर या अन्य मौसमी फल शरीर को ऊर्जा और हाइड्रेशन देने में मदद करते हैं. साथ ही पूरे दिन हेल्दी भी रखते हैं और अगर इनका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो व्रत में काफी फायदा हो सकता है.  

सूखे मेवे खाएं 

आप थाली में सूखे मेवा खा सकते हैं, क्योंकि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराते हैं. अगर इन्हें लिमिटेड खाया जाए तो काफी फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, गर्मी में ज्यादा मेवा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह गर्मी कर सकते हैं.

विज्ञापन

सेवईं को बनाएं थाली का अहम हिस्सा

उत्तर भारत के कई परिवारों में सरगी के दौरान दूध के साथ फेनी या सेवईं खाने की परंपरा है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एनर्जी भी देने का काम करती है. आप सेवईं के अलावा फेनी को भी खा सकते हैं. अगर आप दोनों में कुछ न खा पाएं तो दूध में जलेबी डालकर खा सकते हैं. इससे पूरे दिन भूख न लगने का एहसास होता है.

पराठा या हल्का पौष्टिक खाना खाएं  

कुछ घरों में आलू, पनीर या सादा पराठा, दाल या हल्का खाना भी सरगी में खाया जाता है, ताकि पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिल सके. आप पराठा, रोटी, दाल या खिचड़ी को खा सकते हैं, जिससे पेट साफ रहेगा और पूरे दिन भूख नहीं लगेगी. हालांकि, पराठा सरगी का बहुत ही पुराना व्यंजन है. 

विज्ञापन

नारियल को भी करें शामिल 

पूजा और शुभ कार्यों में नारियल का खास महत्व माना जाता है. कई परिवार सरगी की थाली में नारियल या नारियल से बनी मिठाई भी शामिल करते हैं. अगर आपका व्रत निर्जला शुरू होने से पहले है तो ढेर सारा पानी पिएं और नारियल पानी से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. 

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ