Dates Recipes: डायबिटीज होने पर मीठा खाने की इच्छा को पूरी करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसे में खजूर एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. खजूर में नेचुरल मिठास, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सीमित मात्रा में सेवन करने पर सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप किसी हेल्दी और शुगर-फ्री डेजर्ट की तलाश में हैं तो खजूर से बनने वाली यह स्वादिष्ट डेजर्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें- होटल चेक-इन 12 या 2 बजे ही क्यों होता है? जीनियस लोग भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब
खजूर और नट्स शुगर-फ्री डेजर्ट
सामग्री
- खजूर- 9
- बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट- आधा कप
- बादाम- 1 बड़ा चम्मच
- पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
- चिया सीड्स- 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- कुछ केसर के धागे
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. खजूर के बीज निकालकर उन्हें 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें.
- अब खजूर को मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
- एक बाउल में बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट लें और उसमें खजूर का पेस्ट मिलाएं.
- इसमें दालचीनी पाउडर और चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब मिश्रण को छोटे-छोटे सर्विंग ग्लास या बाउल में डाल दें.
- ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें.
- इसे 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 hr agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
2 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
3 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
6 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
6 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines