डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए खजूर से बनाएं टेस्टी शुगर-फ्री डेजर्ट, नोट करें रेसिपी

Sugar Free Sweet Recipe: यह खजूर से बना शुगर-फ्री डेजर्ट न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि मीठा खाने की क्रेविंग को भी हेल्दी तरीके से शांत कर सकता है. आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं.

Sugar Free Sweet Recipe

Sugar Free Sweet Recipe

Dates Recipes: डायबिटीज होने पर मीठा खाने की इच्छा को पूरी करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसे में खजूर एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. खजूर में नेचुरल मिठास, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सीमित मात्रा में सेवन करने पर सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप किसी हेल्दी और शुगर-फ्री डेजर्ट की तलाश में हैं तो खजूर से बनने वाली यह स्वादिष्ट डेजर्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

खजूर और नट्स शुगर-फ्री डेजर्ट

सामग्री

  • खजूर- 9
  • बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट- आधा कप
  • बादाम- 1 बड़ा चम्मच
  • पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
  • चिया सीड्स- 1 छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • कुछ केसर के धागे

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. खजूर के बीज निकालकर उन्हें 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें.
  • अब खजूर को मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
  • एक बाउल में बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट लें और उसमें खजूर का पेस्ट मिलाएं.
  • इसमें दालचीनी पाउडर और चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब मिश्रण को छोटे-छोटे सर्विंग ग्लास या बाउल में डाल दें.
  • ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें.
  • इसे 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ