बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. तेल लगाना भी बालों की केयर रूटीन का एक पुराना और आसान तरीका है. कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने भी बालों की देखभाल से जुड़ा एक घरेलू तरीका शेयर किया है, जिसमें करी पत्ता, मेथी और प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी घर पर हेयर ऑयल तैयार करना चाहते हैं तो इसे आसानी से बना सकते हैं. यह तेल हम भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है, जिसे आप भी घर पर आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नहाने से पहले या बाद में? जानिए मजबूत बालों के लिए तेल कब लगाना चाहिए
हेयर ऑयल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
- नारियल तेल- 1 कप
- करी पत्ते- 10
- मेथी दाना- 2 चम्मच
- प्याज- आधा
- कलौंजी-आधा चम्मच
कैसे तैयार करें हेयर ऑयल?
- सबसे पहले प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में नारियल तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें करी पत्ता और मेथी दाना डालें. इसके बाद कटे हुए प्याज को भी तेल में डाल दें.
- सभी चीजों को हल्की आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि सामग्री जले नहीं और जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए और करी पत्ते कुरकुरे होने लगें तो गैस बंद कर दें.
- तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें और इसके बाद इसे छानकर साफ और सूखी बोतल में भर लें.
बालों में तेल कैसे लगाएं?
तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से लगाएं. कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर तेल को बालों की लंबाई पर भी लगा सकते हैं. इसे करीब 30 मिनट से एक घंटे तक रखने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
क्या करी पत्ता, मेथी और प्याज बालों के लिए फायदेमंद हैं?
करी पत्ता, मेथी और प्याज में कई तरह के पोषक तत्व और पौधों से मिलने वाले तत्व पाए जाते हैं. प्याज के रस को लेकर कुछ छोटे अध्ययनों में बालों के झड़ने पर रोक देखी गई है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि प्याज, करी पत्ता या मेथी वाला तेल हर तरह के हेयर फॉल को रोक सकता है.
इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आंवला-एवोकाडो और क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
9 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
11 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
13 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
19 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines