नहाने से पहले या बाद में? जानिए मजबूत बालों के लिए तेल कब लगाना चाहिए

क्या आप जानते हैं मजबूत बालों के लिए तेल नहाने से पहले लगाना चाहिए या बाद में? आइए जानते हैं इस स्टोरी में कौन सा तरीका ज्यादा लाभकारी है.

Hair Oiling
1 / 8
बालों को मजबूत रखने के लिए तेल कब लगाएं? (Image: AI)

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी देखभाल करना काफी जरूरी है. लेकिन देखभाल के नाम पर सिर्फ शैंपू और तेल लगाना काफी नहीं है. कई लोग तरह-तरह के तेल बालों पर लगाते हैं, ताकि बाल लंबे समय तक काले, मजबूत और चमकदार रहे; लेकिन अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि तेल लगाना कब चाहिए?  

विज्ञापन

बालों के लिए जरूरी है ऑयलिंग

बालों के लिए जरूरी है ऑयलिंग2 / 8

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऑयलिंग करना जरूरी है. सालों से माना जाता है कि तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं और उनकी चमक बनी रहती है. इसके बारे में कई हेयर एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं रहते हैं.

विज्ञापन

अक्सर लोग पूछते हैं सवाल

अक्सर लोग पूछते हैं सवाल3 / 8

तेल लगाने को लेकर एक सवाल काफी ज्यादा पूछा जाता है, कि बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए तेल कब लगाना चाहिए? नहाने से पहले या नहाने के बाद? आइए समझते हैं दोनों समय में क्या अंतर है.

नहाने से पहले तेल लगाना

नहाने से पहले तेल लगाना4 / 8

नहाने से पहले तेल लगाना बाद में लगाने से बेहतर माना जाता है. जानकारी के अनुसार, नहाने से पहले स्कैल्प की अच्छे मालिश करने से ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और बालों के झड़ने की समस्या भी पहले के मुकाबले कम हो जाती है.

विज्ञापन

शैंपू के केमिकल से होता है बचाव

शैंपू के केमिकल से होता है बचाव5 / 8

नहाने से पहले करीब 30-1 घंटे पहले तेल लगाने से न सिर्फ ब्लड फ्लो बेहतर होता है, बल्कि नहाते वक्त शैंपू के भारी केमिकल सीधे बालों से नहीं चिपकते हैं और नुकसान पहुंने का खतरा भी कम होता है. इतना ही नहीं, तेल बालों को पोषण देने के साथ-साथ जड़ों को भी मजबूती देता है.

अक्सर लोग करते हैं यहां गलती

अक्सर लोग करते हैं यहां गलती6 / 8

अक्सर लोग सबसे ज्यादा गलती यहां कर बैठते हैं कि, वह नहाने के तुरंत बाद भीगे बालों पर ही तेल लगा लेते हैं. जल्दी में की गई ये गलती बालों के लिए सही नहीं मानी जाती है. दरअसल, गीले बालों में तेल लगाने की आदत स्कैल्प में नमी को लॉक कर देती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन या डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

कौन सा तेल बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद

कौन सा तेल बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद7 / 8

बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए सही तेल का चुनाव भी जरूरी है. अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है, तो आप नारियल तेल, बादाम का तेल और आंवला का तेल लगाने की आदत डालें. इन तेल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें.

तेल लगाते वक्त करें ये काम

तेल लगाते वक्त करें ये काम8 / 8

जब भी आप तेल लगाएं, तो सबसे पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें और फिर उंगलियों में लेकर अंदर जड़ों तक लगाए.  हफ्ते में 3-4 बार स्कैल्प का मसाज करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और गंजापन का डर भी कम होता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन