Toffee Samosa Recipe: वीकेंड पर अक्सर शाम को कुछ अच्छा खाने का मन करता है. अगर घर में बच्चे हैं तो उन्हें बाहर के खाने की जिद लग जाती है. ऐसे में अगर आप उन्हें बाहर का नहीं देना चाहते हैं तो क्यों ना कुछ अच्छा घर पर बनाया जाए. कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ नया भी हो. शाम की चाय के साथ आप बच्चों को क्रिस्पी टॉफी समोसा बनाकर खिला सकते हैं. यह देखने में टॉफी जैसा लगता है और स्वाद में मीठा व कुरकुरा होता है. इसे बच्चे बेहद पसंद करते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है. बता दें इस फ्यूजन स्नैक को समोसे की तरह बनाकर मीठी फिलिंग भरी जाती है और फिर इसे टॉफी की शेप देकर फ्राई किया जाता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मीठा-नरम स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है.
इसे भी पढ़ें- Holi Outfits Ideas: White Kurta से Crop Top तक, होली पर ट्रेंड कर रहे हैं ये सेलिब्रिटी लुक्स
क्रिस्पी टॉफी समोसा रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 1 कप
- घी- 4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- खोया- आधा कप
- चीनी- 3 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के हिसाब से
- तेल- फ्राई करने के लिए
- चटनी- सर्व करने के लिए
विधि
- मैदा में घी और नमक मिलाकर हाथों से मसल लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट ढककर रख दें.
- एक बाउल में खोया, पिसी चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स कर लें. आटे की छोटी लोई बनाकर पतली पूरी बेल लें.
- अब बीच में 1 चम्मच फिलिंग रखें और दोनों किनारों को मोड़कर टॉफी जैसा शेप दें. किनारों को हल्का दबाकर सील कर दें.
- अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और तेल डालकर गर्म करें. गर्म करने के बाद हल्की आंच पर टॉफी समोसे सुनहरे और क्रिस्पी होने तक तल लें.
- एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- 150 सालों से बंद है इस गांव में होली का जश्न, आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी?
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
19 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines