Cheese Balls Kaise Banaye: सुबह के वक्त कुछ अच्छा खाने का मन करता है, लेकिन टाइट की कमी की वजह से कुछ खास बन नहीं पाता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह रेसिपी मददगार साबित हो सकती है. हम आपको रात की बची हुई खिचड़ी से स्वादिष्ट बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. खिचड़ी से बॉल्स बनाने में बहुत ही कम टाइट लगेगा. बस आपको कुछ मसाले मिलाने होंगे और फ्राई करना होगा. खिचड़ी से बने मसाला बॉल्स बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. इन्हें चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कूलर में पानी भरना हो सकता है खतरनाक! अगर की ये 5 गलतियां
खिचड़ी के मसाला बॉल्स की रेसिपी
सामग्री
- खिचड़ी- 1 प्लेट
- आलू- 1
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2
- धनिया के पत्ते- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब्स- 2 चम्मच
- तेल- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में बची हुई खिचड़ी और उबले आलू डालें.
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
- अब ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इस मिश्रण के बॉल्स बनाएं और ब्रेड क्रम्ब्स को मिलाएं.
- इस दौरान एक कड़ाही को गैस पर रखकर गर्म करें और बॉल्स को डालें. हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें और एक प्लेट में निकाल लें.
- अब ऊपर से चाट मसाला डालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें. आप सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इसे चाय के साथ खाएं.
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? इस 1 चीज के आगे फीके पड़ जाएंगे साबुन और फेस वॉश
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
3 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
9 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines