Ghar Par Nariyal Ka Tel Kaise Banaye: आजकल ज्यादातर लोग बालों और त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई तेलों में मिलावट या केमिकल प्रोसेसिंग का डर रहता है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यही तेल आप घर पर ही नेचुरल तरीके से बना सकें तो कितना बेहतर होगा? घर पर बना नारियल तेल न सिर्फ नेचुरल होता है बल्कि इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव या केमिकल नहीं होते. यही वजह है कि यह बालों, त्वचा और खाना बनाने के लिए भी सुरक्षित माना जाता है. अगर आप भी अपने घर पर इस तेल को बनाना चाहते हैं, तो आपको जानकर खुशी होगी कि इसे बनाना उतना मुश्किल नहीं जितना लोग सोचते हैं. कुछ ताजे नारियल और किचन में मौजूद सामान्य चीजों की मदद से आप आसानी से शुद्ध नारियल तेल तैयार कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: फ्रिज का पानी पीते ही पाचन क्यों रुक जाता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए ठंडा पानी पीने के नुकसान
घर पर बना नारियल तेल क्यों है खास? Benefits of Coconut Oil
घर पर तैयार किया गया नारियल तेल पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें नारियल की असली खुशबू और पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. यह बालों को मजबूत बनाने, त्वचा को मुलायम रखने और शरीर की मालिश के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं, और जब ये शुद्ध हो तो असर भी जल्दी दिखाई देता है. कई लोग इसे खाना पकाने में भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह हल्का और पचने में आसान होता है. केमिकल से बने तेल में कई बार फायदा नहीं पहुंचा पाते हैं और सिर्फ पैसा बर्बाद होता रहता है, लेकिन प्राकृतिक तरीके आंखों के सामने बना तेल के इस्तेमाल से गुणों का लाभ पूरी तरह मिलता है.
घर पर नारियल तेल बनाने का आसान तरीका Kaise Banaye Ghar Par Nariyal Ka Tel
- अगर आप घर पर नारियल तेल बनाना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को अपनाएं:
- सबसे पहले 2-3 पके हुए नारियल लेकर उनका छिलका हटाएं और नारियल का सफेद भाग अलग कर लें.
- नारियल के टुकड़ों को साफ पानी से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर थोड़ा गुनगुना पानी मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को बारीक कपड़े या छलनी से छानकर नारियल का दूध निकाल लें.
- इस दूध को 12-24 घंटे तक बिना हिलाए ढककर रख दें ताकि इसमें क्रीम अलग हो सके.
- वक्त पूरा होने के बाद आपको ऊपर मोटी क्रीम जमी दिखेगी, उसे निकालकर धीमी आंच पर पैन में गर्म करें.
- धीरे-धीरे क्रीम से तेल अलग होने लगेगा उस क्रिम को हल्के हाथों से चलाते रहें.
- जब तेल पूरी तरह अलग हो जाए तो इसे ठंडा करके छान लें और कांच के जार में भर लें.
नारियल तेल को सुरक्षित रखने के टिप्स How to store Homemade Coconut Oil
घर पर बने नारियल तेल को लंबे समय तक सही रखने के लिए इसे हमेशा साफ और सूखे कांच के बर्तन में ही रखें. इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें और साथ ही गीले चम्मच का इस्तेमाल करने से बचें. सर्दियों में यह तेल जम सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है और इससे इसकी गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता. अगर सही तरीके से रखा जाए तो घर का बना नारियल तेल कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह आप बिना किसी मिलावट के शुद्ध और सुरक्षित नारियल तेल का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किन लोगों को करवानी चाहिए कपिंग थेरेपी और किसे रहना चाहिए इससे दूर? जानिए इसके फायदे
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
30 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines