Chicken Ham Sandwich Recipe: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर जल्दीबाजी की भेंट चढ़ जाता है. कई लोग ऑफिस या स्कूल की भागदौड़ में या तो नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी अनहेल्दी खाकर काम चला लेते हैं. जबकि सही और संतुलित नाश्ता दिनभर शरीर को ऊर्जा देता है, दिमाग को एक्टिव रखता है और मूड भी बेहतर बनाता है. अगर आप भी हर सुबह सोचते हैं कि जल्दी में क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और पेट भरने वाला भी, तो चिकन हैम सैंडविच आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी स्वाद, प्रोटीन और ताजगी का बेहतरीन मेल है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे. आइए जानते हैं आप इसे कैसे बना सकते हैं?
यह भी पढ़ें: Potato vs Sweet Potato: डायबिटीज में आलू खाएं या शकरकंद? जानें ब्लड शुगर के लिए क्या है बेहतर
किन चीजों की होगी जरूरत?
इस आसान और पौष्टिक सैंडविच को बनाने के आपको चाहिए;
- सफेद या ब्राउन ब्रेड की 4 स्लाइस.
- 4 स्लाइस चिकन हैम.
- 2 बड़े चम्मच मक्खन या बटर.
- 2 स्लाइस चीज.
- 4 ताजे सलाद पत्ते (लेट्यूस).
- 1-2 छोटे टमाटर, पतले कटे हुए.
- स्वाद बढ़ाने के लिए टोमैटो सॉस या अपनी पसंदीदा चटनी.
कैसे बनाएं चिकन हैम सैंडविच?
- सबसे पहले एक पैन या ग्रिलर गरम करें और ब्रेड पर हल्का मक्खन लगाकर उसे सुनहरा होने तक सेक लें.
- सेकने के बाद अब हर ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा मक्खन फैलाएं ताकि सैंडविच सॉफ्ट और स्वादिष्ट बने.
- एक ब्रेड पर पहले सलाद पत्ता रखें, फिर टमाटर के स्लाइस सजाएं.
- इसके ऊपर चिकन हैम की स्लाइस रखें और उसके ऊपर फिर चीज डालें.
- चाहें तो थोड़ा सॉस या चटनी भी लगा सकते हैं.
- अब ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं और 3-5 मिनट तक ग्रिल कर लें ताकि चीज हल्का पिघल जाए.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट चिकन हैम सैंडविच, जिसे आप टोमैटो सॉस या फिर अपनी किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मल में दिख रहा है खून? हल्के में न लें, ये हो सकती हैं गंभीर बीमारियों के संकेत
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines